Russian सेना पर दो आतंकियों ने फायरिंग प्रैक्टिस के दौरान चलाई गोलियां
Russian सेना के फायरिंग रेंज पर आतंकियों द्वारा हमले की सूचना मिल रही है. जानकारी के अनुसार दो आतंकियों ने रविवार को रूसी सेना के जवानों पर गोलीबारी कर दी, जिसमें 11 सैनिकों की मौत हो गई. जबकि 15 से अधिक सैनिक घायल बताए जा रहे हैं. वहीं, इस हमले के दौरान रूसी सैनिकों ने दोनों आतंकियों को मार गिराया है. रूस ने इस घटना को आतंकी हमला करार दिया है.
फायरिंग रेंज में हमला करने वाले दोनों हमलावर Russian सेना के ही वॉलेंटियर थे. और दोनों सेना के जवानों के साथ मिलकर फायरिंग की प्रैक्टिस कर रहे थे. इसी बीच दोनों ने जवानों पर हमला कर दिया. हालांकि मौके पर मौजूद सेना के जवानों ने सक्रियता दिखाते हुए मौके पर ही दोनों हमलावरों को मार गिराया है.
11 dead, 15 wounded in "terrorist attack" on Russian military site
Read @ANI Story | https://t.co/x0sPiWn6p5#Belgorod #Russian #RussiaUkraine #Terrorism pic.twitter.com/eDUX5TEuep
— ANI Digital (@ani_digital) October 15, 2022
Russianसेना ने भी बयान जारी किया है. अधिकारियों के अनुसार, यह घटना यूक्रेन से सटे दक्षिण-पश्चिमी रूस के इलाके में हुई है. और दोनों हमलावर पूर्व सोवियत संघ के हैं.
रूस ने हाल ही यूक्रेन के साथ चल रहे जंग के बीच आम नागरिकों को सेना में भर्ती करने की घोषणा की थी. रूस की सरकार ने कहा था कि रूसी कब्जे वाले इलाकों में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए सरकार ने यह फैसला किया है. हालांकि रूस में इस फैसले का जमकर विरोध हुआ था.

