Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

यूपी स्टील फैक्ट्री में दर्दनाक हादसे में एक कर्मचारी की मौत

जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में स्थित यूपी स्टील फैक्ट्री में आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर थाना मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। भाकियू नेता भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए है। फैक्ट्री पर बडी संख्या में मृतक के परिजन व ग्रामीण जमा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंसूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेगराजपुर निवासी रवि पुत्र सहेन्द्र थाना क्षेत्र में ही जडौदा के पास स्थित यूपी स्टील फैक्ट्री का कर्मचारी है। बताया जा रहा है कि रवि आज सुबह जब अपनी डयूटी कर रहा था, तभी एक बडा कलस्टर रोल उसके ऊपर आ गिरा। बुरी तरह कुचले जाने के कारण रवि की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना पाकर रवि के परिजनों में कोहराम मच गया। रवि के परिजन तथा अन्य ग्रामीण फैक्ट्री पहुंचे। उधर, घटना की सूचना पाकर थाना मंसूरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। एसओ मंसूरपुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के परिजनों और फैक्ट्री मैनेजमेंट के बीच वार्ता जारी है। भारतीय किसान यूनियन के कुछ नेताओं ने भी जल्द ही मौके पर पहुंचने की बात कही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 3 =