Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बदमाशों को लँगड़ा करने का अभियान- मुठभेड मे बदमाश भूरा पुत्र हाशिम घायल

मुजफ्फरनगर। पुलिस मुठभेड मे एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पकडे गए बदमाश के खिलाफ विभिन्न मामलो मे मुकदमे दर्ज हैं।एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम तथा विभिन्न मामलो मे वांछित एवं शामिल अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत

थाना रामराज पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान बदमाशो के होने की सूचना पर मौके पर पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड के दौरान उक्त बदमाशो ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। आत्मरक्षार्थ पुलिस को भी गोली चलानी पडी।

जिसमे एक बदमाश के पैर मे गोली लगी तथा उसका साथी इस दौरान भागने मे सफल रहा। पुलिस सूत्रो के अनुसार पकडे गए बदमाश का नाम भूरा पुत्र हाशिम निवासी गांव बिहारी थाना सिखेडा हे। जिसके खिलाफ विभिन्न थानो मे एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

जनपद के रामराज थाना क्षेत्र में आज दिन निकलते ही पुलिस तथा बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें एक शातिर बदमाश पुलिस की गोलियों का शिकार बनकर घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार होने में कामयाब रहा।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह थाना रामराज पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने जब टिकोला नहर पुल के पास एक बाइक पर जा रहे बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस के अनुसार पकडे गए बदमाश के कब्जे से एक देसी तमंचा, कारतूस तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। मुठभेड की जानकारी मिलने पर सीओ शकील अहमद भी मौके पर पहुंचे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =