Lucknow News: सहकारिता बैंक कर्मचारियों और जालसाजों ने मिलीभगत कर 150 करोड़ उड़ाए,फ्रॉड में चार 4 अधिकारी निलंबित
Lucknow News: डीएम आवास के बगल में स्थित सहकारी बैंक मुख्यालय शनिवार को छुट्टी होने के चलते बंद था लेकिन कुछ कर्मचारी और दो अज्ञात लोग बैंक आए थे. बैंक की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें देखा और इस बाबत उनसे पूछताछ की तो उसे धमकाने लगे.
इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी तो सभी फरार हो गए. लेकिन उस वक्त तक बैंक के खाते से 150 करोड़ रूपया पार हो चुका था. सहकारिता बैंक फ्रॉड में चार 4 अधिकारी निलंबित किये गए हैं। निलंबित अधिकारियों कर्मचारियों में मैनेजर मेवा लाल, प्रबंधक विकास कुमार, गार्ड विजय बहादुर मौर्य और असिस्टेंट मैनेजर अजय कुमार शामिल हैं।
रविवार को बैंक के अधिकारियों ने खातों की जांच की तो पता चला 150 करोड़ रूपया बैंक का साफ हो चुका है. तब अफसरों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस बैंक और उसके आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल कर जांच करने में जुटी है. बैंक के अधिकारी हजरतगंज थाना स्थित साइबर सेल पहुंचे तो उन्हें साइबर क्राइम जाने की सलाह दी गई. सोमवार को अधिकारियों ने एसटीएफ भवन स्थित साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है. फिलहाल खाते से निकाली गई रकम को फ्रीज करा दिया गया है इतनी बड़ी जालसाजी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई है. बैंक के अफसर भी कौन से कर्मचारी इसमें शामिल हैं उनकी शिनाख्त में लगे हैं.
शिकायत मिलने के बाद साइबर थाने की टीम ने बैंक की बीते कई दिनों की सीसी फुटेज भी कब्जे में ले ली है। फुटेज के आधार पर भी संदिग्धों की एक टीम पड़ताल कर रही है। इसके अलावा भी साइबर टीम कई अन्य पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

