Muzaffarnagar News: पुलिस ने किया हत्या का खुलासा,ग्राम मन्सूरपुर तालाब के पास से ०२ अभियुक्तगण गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण किया जहां ०२ हत्याभियुक्त गिरफ्तार किये जिनके कब्जे से ०२ आलाकत्ल चाकू व घटना में प्रयुक्त ०२ मोबाईल बरामद किये।
अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाये जा रहे धरपकड अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय एवं क्षेत्राधिकारी खतौली राकेश कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान थाना मन्सूरपुर के कुशल नेतृत्व में थाना मन्सूपुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ग्राम मन्सूरपुर तालाब के पास से ०२ अभियुक्तगण विशाल पुत्र रामभज व धर्मेन्द्र पुत्र कर्मवीर निवासीगण ग्राम मन्सूपुर थाना मन्सूपुर, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से ०२ आलाकत्ल चाकू व ०२ मोबाईल घटना में प्रयुक्त बरामद किये गये। ०७ अक्टूबर को वादी द्वारा थाना मन्सूपुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि वादी का पुत्र प्रियांशु जो कि ०६ अक्टूबर की रात्रि को गाँव में हो रहे जागरण कार्यक्रम से लौट के वापिस नहीं आया है।
जिसके सम्बन्ध में थाना मन्सूपुर पर गुमशुदगी दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा गुमशुदा की तलाश की जा रही थी। १५ अक्टूबर को ग्राम मन्सूरपुर में तालाब के पास गुमशुदा प्रियांशु का शव बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में थाना मन्सूपुर पर मुकदमा पंजीकृत कर घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गई थी। जिसके कब्जे से ०२ चाकू आलाकत्ल, ०२ मोबाईल घटना में प्रयुक्त किया। प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि अभियुक्त विशाल उपरोक्त की एक लडकी से दोस्ती थी
जिसने विशाल से दोस्ती खत्म करके प्रियांशु से दोस्ती कर ली थी। इसके बाद अभियुक्त विशाल दूसरी लड़की से बात करने लगा तथा मृतक प्रियांशु भी उसी लड़की से बात करने लगा था। मृतक के अभियुक्त विशाल के पास १०००-रूपये उधार थे, जिसके लिए मृतक प्रियांशु, अभियुक्त विशाल उपरोक्त को बार-बार लोगों के सामने अपमानित करता था। विशाल के मना करने के बाद भी प्रियांशु ने विशाल की दोस्त से बात करना बन्द नहीं किया
जिस कारण से विशाल मृतक से रंजिश मानने लगा तथा उसने अपने दोस्त धर्मेन्द्र उपरोक्त के साथ मिलकर प्रियांशु को मारने की योजना बनाई। दिनांक ०६ अक्टूबर की रात्रि को गांव में दुर्गा मन्दिर पर जागरण था, अभियुक्तगण द्वारा प्रियांशु को फोन कर जागरण में बुलाया गया तथा वहां से बातों में लगाकर गांव में ही बने तालाब के पास ले गये, जहां पर मौका देखकर दोनों अभियुक्तगण द्वारा चाकूओं से वार कर प्रियांशु की हत्या कर दी गयी
शव को छिपाने के उददेश्य से तालाब में फेंक दिया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान , निरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा, व०उ०नि० विनय शमा, उ०नि० महेन्द्र गौतम, उ०नि० मोहित कुमार, का० सचिन मोरल, का० विकास थाना मन्सूपुर शामिल रहे।

