Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: निर्माणाधीन मकान को चोरों ने खंगाला, विधुत तारों की चोरी करने वाला गिरोह पूरी तरह सक्रिय

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में नए मकान बनाने वाले लोग हों जाएँ सावधान, नए मकानों से विधुत तारों की चोरी करने वाला गिरोह पूरी तरह सक्रिय नए मकानों और कोठियों को अज्ञात चोर बनाते है निशाना अकेले नई मंडी थाना क्षेत्र की कई पॉश कालोनियों को अज्ञात चोर बना चुके निशाना, जानसठ रोड पर स्थित विष्णु विहार ,सुरेन्द्र नगर सहित कई कालोनियो को निशाना बना चुके अज्ञात चोरो ने अब गोकुल सिटी में दी है दस्तक।

शहर के हाईवे जानसठ रोड पर स्थित नई बस रही कॉलोनी गोकुल सिटी में अज्ञात चोरो ने बन रहे नए मकान में एक लाख कीमत से ज्यादा के विधुत तारों सहित अन्य उपकरणों की चोरी कर फैला दी सनसनी पीड़ित को तब पता चला जब वे नए मकान को देखने पहुंचे। बड़ी बात चारों तरफ से कवर्ड होने के साथ ही मुख्य गेट पर रहते है २४ सौ घण्टे सिक्योरटी गार्ड बावजूद इसके अज्ञात चोर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर आसानी से हुए फरार।

पीड़ित एटमपाल ने थाना नई मंडी में तहरीर देकर बताया की जानसठ रोड पर स्थित गोकुल सिटी में अज्ञात चोरो द्वारा उनके बन रहे मकान से फिटिंग हुआ विधुत तार दिनांक १६,१७ की रात्रि को चोरी कर लिया यहां अज्ञात चोर एक लाख कीमत से अधिक का तार व् अन्य विधुत सामान चोरी कर ले गए हमे घटना का उस वक्त पता चला जब हम अपने मकान को देखने पहुंचे। पीड़ित ने नई मंडी पुलिस से गुहार लगाते हुए मांग की है की एक तो हमारा तार व् अन्य सामान अज्ञात चोरो को पकड़कर बरामद किया जाये वहीं दूसरी तरफ अज्ञात चोरो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही भी की जाये

ताकि वे भविष्य में इस तरह का दुःसाहस न कर पाये । बड़ा सवाल कि आखिर जनपद मुजफ्फरनगर के चारों तरफ नई कॉलोनियों में बन रहे नए मकानों में ही आखिर अज्ञात बदमाश इस तरह चोरी की घटनाओं को क्यों अंजाम दे रहे हैं । पुलिस को चाहिए कि इसमें जांच पड़ताल कर ऐसे चोरों की गिरफ्तारी की जाए

जो इस तरह शहर के बाहरी छोरों पर बन रही कॉलोनियों में स्थित नए भवनों में ही इस तरह चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ज्ञात रहे पहले भी नई मंडी थाना क्षेत्र की कई कॉलोनियों में इसी तरह चोरी की वारदातें हो चुकी है हालांकि एक दो बार पुलिस इस तरह की घटना का खुलासा भी कर चुकी है

लेकिन आखिर कॉलोनियों के सिक्योरिटी गार्ड, व अन्य लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है । कि इस तरह अज्ञात लोगों/व्यक्तियों को वे अपने कॉलोनियों में क्यों आने दे रहे है शहर की जनता और नए भवन बनाने वालों को भी खुद थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी।।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − three =