Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: थाना शाहपुर पुलिस द्वारा ०१ लाख रुपये कीमत के पटाखे तथा पटाखा बनाने के उपकरण एवं सामग्री बरामद

शाहपुर(Muzaffarnagar News) । थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अवैध पटाखा फैक्ट्री जब्त किया जहां ०३ अभियुक्त गिरफ्तार किये जिनके कब्जे से लगभग ०१ लाख रुपये कीमत के पटाखों सहित भारी मात्रा में पटाखा बनाने के उपकरण व सामग्री बरामद।

अपराधियों की धरपकड़ हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना विनय गौतम व थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव थाना शाहपुर के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अवैध पटाखा फैक्ट्री को जब्त करते हुए ०३ अभियुक्तगण को अभियुक्त इलियास के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण के कब्जे से लगभग ०१ लाख रुपये कीमत के पटाखे तथा पटाखा बनाने के उपकरण एवं सामग्री बरामद की गयी। पुलिस पूछताछ में प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा बिना लाइसेंस घर पर ही भिन्न-भिन्न प्रकार के पटाखे बनाकर दिपावली पर बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित करना चाहते थे। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधनिक कार्यवाही की जी रही है। गिरफ्तार अभियुक्त इलियास पुत्र सगीर निवासी पलड़ा थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर, परवेज पुत्र मुन्ना निवासी उपरोक्त, नईम पुत्र शमीम निवासी उपरोक्त।

जिनके कब्जे से ४२.७ किलोग्राम सुतली पटाखे, १४.६ किलोग्राम छोटे पटाखे, ६.४ किलोग्राम तबीजी कागजी पटाखे, ४२ किलोग्राम सुतली पटाखे(अधबने), २०.३ किलोग्राम नली पटाखे(अधबने), ०९ किलोग्राम अनार(अधबने), १४.८ किलोग्राम नली, ३९.१५ किलोग्राम सुतली, ११.४ किलोग्राम पटाखे का रैपर, ०३ किलोग्राम पाउडर, ३.९ किलोग्राम बत्ती,१.१८ किलोग्राम पटाखे के ऊपर लगने वाली पन्नी, पटाखे रखने के डिब्बे,टेप, ०२ मशीन टेप लगाने की, सूजा आदि।

गिरफ्तार अभियुक्त उ०नि० विजयपाल सिंह, का० सचिन कुमार, का० विजय कुमार, का० प्रेम सिंह, का० निरोत्तम सिंह, का० अमित कुमार , का० मोहित सिरोही, का० पुष्पेन्द्र शर्मा थाना शाहपुर शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − two =