वैश्विक

Spain: 21 भारतीय पहलवानों को वीजा देने से इंकार,मुख्य कोच ने स्पेन पर जुर्माना लगाने की मांग की

Spain: 21 भारतीय पहलवानों को वीजा नहीं दिए जानें के मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नाराजगी जताई है. दरअसल, स्पने में अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है. इसके लिए 30 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है.

Spain ने केवल 9 भारतीय पहलवानों का ही वीजा ग्रांट किया. वहीं, 21 लोगों के वीजा को रद्द कर दिया है. इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए खट्टर ने कहा कि यह गंभीर मुद्दा है. वे इसे विदेश मंत्रालय के साथ साझा करेंगे.

Spain द्वारा विजा रद्द किए जाने से आक्रोशित मुख्य कोच और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महावीर प्रसाद ने स्पेन की निंदा की है. उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए भारत सरकार से स्पेन पर जुर्माना और प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि ऐसा कदम उठाना किसी भी देश के लिए शर्म की बात हैं. इस दौरान उन्होंने भारत द्वारा पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने और यूडब्यूडब्ल्यू द्वारा जारी बयान को याद किया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने के बाद भारत को खरी खरी सुनाने वाला संगठन अब स्पेन पर बैन लगाता है या नहीं, यह हम सब की नजर पर है.

डब्ल्यूएफआई ने भी वीजा के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. सहायक विनोद तोमर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, भारत ने इस तरह की स्थिति का सामना पहले कभी नहीं किया था. उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा जारी मंजूरी पत्र और विश्व कुश्ती का निमंत्रण पत्र को Spain ने अनदेखा करते हुए वीजा देने से मना किया है.

उन्होंने कहा, ऐसे फैसले Spain ने किस आधार पर लिए हैं, यह समझ से परे है. उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएफआई के 9 मुख्य कोच ने भी वीजा के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनमें से केवल 6 लोगों की वीजा की मंजूरी दी गई है

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − five =