वैश्विक

नरभक्षी बेटे ने मां के किए 1000 टुकडे़, कच्‍चा चबा गया मांस, कुत्‍ते को भी खिलाया

स्‍पेन में एक नरभक्षी बेटे ने अपनी मां की हत्‍याकर करके उनके शव के 1000 छोटे-छोटे टुकडे़ कर दिए। इसके बाद उसने मांस के टुकड़ों को फ्रिज के अंदर रख दिया और करीब दो सप्‍ताह तक अपनी मां के शव को खाता रहा।

इस दौरान उसने अपने कुत्‍ते को भी मां का मांस खिलाया। स्‍पेन की एक अदालत ने अब हत्‍यारे बेटे सांचेज गोमेज को मां मारिया सोलेदाद गोमेज की हत्‍या के लिए दोषी ठहराया है।

ह वीभत्‍स घटना फरवरी 2019 में हुई थी और छह मई को खत्‍म हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कलयुगी बेटे गोमेज को हत्‍या के लिए दोषी ठहराया है। नौ जजों की पीठ ने गोमेज के उस दावे को खारिज कर दिया कि वह अपनी मां पर हमला करने के दौरान ’मनोरोग’ से जूझ रहा था। गोमेज अपनी मां के पीछे चुपके से गया और उनकी गला घोंटकर हत्‍या कर दी थी।

मारिया का सिर, हाथ और उनका हृदय उनके बेड पर पाया गया

इसके बाद गोमेज ने अपनी मां के शव के 1000 टुकड़े किए और दो सप्‍ताह तक उसे खाता रहा। इसके बाद पुलिस ने जांच के दौरान उसे पकड़ लिया। जांच करने वाले अधिकारियों ने बताया कि गोमेज ने अपनी मां के शव के टुकड़ों को फ्रिज के अंदर रखा हुआ था। उसने हड्ड‍यिं को घर के दराज में छिपाकर रख दिया था। मारिया का सिर, हाथ और उनका हृदय उनके बेड पर पाया गया था।

पुलिस ने बताया कि मारिया के शरीर के बाकी हिस्‍सों को 1000 छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दिया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने सुनवाई के दौरान साक्ष्‍य देते हुए कहा कि गोमेज ने दावा किया था कि उसने शरीर कुछ हिस्‍सों को कच्‍चा चबा लिया था

जबकि अन्‍य हिस्‍सों को पकाकर खाया। यही नहीं गोमेज ने मां के शव के कुछ हिस्‍सों को कुत्‍ते को भी खिला दिया। शव को काटने के लिए गोमेज ने आरी और चाकू का इस्‍तेमाल किया।

नरभक्षी बेटे के लिए 15 साल 5 महीने की सजा देने की मांग

उधर, गोमेज ने दावा किया है कि जब वह टीवी देख रहा था कि तब उसे अपनी मां को मारने का एक गुप्‍त संदेश मिला था। अभियोजन पक्ष ने इस नरभक्षी बेटे के लिए 15 साल 5 महीने की सजा देने की मांग की है। हालांकि अभी तक सुनवाई में शामिल जजों ने इस सजा को मंजूरी नहीं दी है। दुनियाभर में इस कलयुगी बेटे के कृत्‍य की निंदा हो रही है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − fifteen =