Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा के नेतृत्व मे महावीर चौक स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचे पदाधिकारियो ने शिक्षको से जुडी विभिन्न समस्याओ के समाधान की मांग के लेकर डीआईओएस गजेन्द्र कुमार को एक ज्ञापन सौपा।

जिसमे अवगत कराया कि आपके निर्देश के क्रम में विगत 10 सितम्बर को शम्भू कुमार विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा की अध्यक्षता मे विभागीय अधिकारियों एवं प्रधानाचार्य प्रतिनिधियों की वार्ता सचिवालय के कक्ष मे सम्पन्न हुई। जिसमे 14 सूत्रीय मांगो के सभी बिन्दुओं पर साक्ष्य सहित विस्तार से विचार विमर्श भी हुआ था। जिन पर कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर सहमति भी बनी थी।

किन्तु अभी तक कोई निर्णय जारी नही हो सका। अतः उक्त मांगो एवं उसके साक्षय सहित बिन्दुवार आलेख प्रस्तुत करते हुए उ.प्र.प्रधानाचार्य परिषद मुजफ्फरनगर निर्णय हेतु अनुरोध करता है। ज्ञापन मे अवगत कराया कि वर्ष 1993 के बाद तदर्थ रूप से अद्यतन कार्यरत प्रधानाचार्यो की सेवाएं विनियमित की जाऐं। माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न मदों के शुल्कों का पुनः 2010 में किया गया था।

11 वर्ष बाद मंहगाई के अनुरूपी सभी शुल्कों का पुर्ननिर्धारण सुनिश्चित किया जाए। स्ववित्त पोषित विद्यालयों को अनुदान सूची मे लानें हेतु नियम बनाया जाए तथा कार्यरत शिक्षकों, प्रधानाचार्यो एवं कर्मचारियो को वित्तपोषित की भांति वेतन दिया जाए। जब तक यह प्रक्रिया लागू नही होती है तब तक इन कर्मचारियों को मानदेय देने की व्यवस्था की जाए। कक्षा 1 से कक्षा 8 तक निशुल्क शिक्षा के कारण अध्ययनरत छात्रों का सम्पूर्ण विकास अवरूद्र हो गया है।

इस हेतु शुल्कों की क्षतिपूर्ति की जाए। कक्षा 9 एवं कक्षा 11 के पंजीकरण शुल्कों की क्षतिपूर्ति की जाय। कक्षा 9 एवं कक्षा 11 के पंजीकरण शुल्क का 50 प्रतिशत धनराशि विद्यालयों को दिया जाए। जबकि पूर्व राजाज्ञा के माध्यम से 10 रूपये प्रति छात्र की दर से विद्यालय को प्रदान किया जाता रहा।

माध्यमिक शिक्षा में कार्यरत अन्य संवर्गो की भांति प्रधानाचार्यो को त्रिस्तरीय वेतनमान अनुमन्य करते हुए हाई स्कूल के प्रधानाचार्यो का प्रारम्भिक ग्रेड पे 6600 रूपये दिया जाए। केन्द्र की भांति प्रदेश में कार्यरत शिक्षकों, प्रधानाचार्यो को चिकित्सा भत्ता दिया जाए। आदि विभिन्न समस्याओ के समाधान की मांग की गई। इस दौरान उ.प्र.प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, सचिव सोहन पाल सिंह, सचिव महिला संवर्ग डा.राजेश कुमारी, कोषाध्यक्ष डा.सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − fourteen =