Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- नागरिक कूडे के ढेर से हुए परेशान

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)शहर के करीब लगे गाँव सुजडू की जहांगीर पट्टी सेखवाला तालाब मेन रोड पर पड़ी गंदगी के कारण आने जाने वाले राहगीरों का जीना मुहाल हो गया हैं जबकि गांव के प्रधान व जिला पंचायत मेंबर से भी कई माह से गांव के रहने वाले लोगो ने अनेको बार शिकायत की है

पर इस तरफ न तो जिला पंचायत सदस्य की कानों पर जूं तक रेंग नही रही है और ना ही ग्राम प्रधान के जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर में चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया हुआ हैं

लेकिन पंचायत सदस्य व प्रधान स्वछता अभियान की योजनाओ को ही पलीता लगा रहें है और सरकार स्वछता के लिए बड़े स्तर पर प्रचार भी कर रही है।स्वच्छ मिशन अभियान लगातार गावों में चलाया जाता रहा हैं

लेकिन गांव के कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और अपने घरों के कूड़े को मेन रोड पर फेंकने से बाज नही आ रहे हैं।गांव सुजडू में जबकि लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं गली मोहल्ले गंदगी की चपेट में होने से लोगों को जीना मुश्किल हो रहा है। और ग्राम पंचायत सदसय इस ओर ग्राम प्रधान इस ओर ध्यान नही दे रहा हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =