वैश्विक

महाभारत में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को jihad का पाठ पढ़ाया: कांग्रेस नेता शिवराज

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी है, जिस पर विवाद हो सकता है। दरअसल, वे गुरुवार को दिल्ली में एक किताब के विमोचन के कार्यक्रम में शामिल हुए।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने भगवत गीता को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लेकर वे निशाने पर आ सकते हैं।उन्होंने कहा कि जिहाद (jihad) सिर्फ कुरान में ही नहीं बताई गई है।

तमाम कोशिशों के बाद भी अगर कोई स्वच्छ विचार को नहीं समझता, तो शक्ति का उपयोग करना चाहिए। गीता में भी इसका जिक्र है। महाभारत में श्रीकृष्ण जी ने भी अर्जुन को यही पाठ पढ़ाया था। अब इसे आप क्या कहेंगे?

कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल के ‘गीता’ को लेकर दिए बयान से किनारा कर लिया है. पार्टी के मीडिया कम्युनिकेशन हेड जयराम रमेश ने एक ट्वीट में पाटिल की टिप्पणी को अस्वीकार्य बताया. उन्होंने लिखा, ‘मेरे वरिष्ठ सहयोगी शिवराज पाटिल ने कथित तौर पर भगवद गीता पर कुछ टिप्पणी की जो अस्वीकार्य है.

इसके बाद उन्होंने सफाई दी. इस मामले में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्टैंड क्लीयर है, भगवद गीता भारतीय सभ्यता का एक प्रमुख आधारभूत स्तंभ है.’ उन्होंने इस ट्वीट के साथ पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की किताब डिस्कवरी ऑफ इंडिया (भारत की खोज) के कुछ अंश भी शेयर किए.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21333 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − six =