News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

मुठभेड में इनामी दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद की जानसठ पुलिस ने देर रात चौकिंग के दौरान एक ५० हजार के इनामी बदमाश अजय को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। घायल बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा-कारतूस और एक संदिग्ध मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद से हत्या के दो मामलों में वांछित चल रहा था।
एसएसपी विनीत जयासवाल ने बताया कि २०२१ में जनपद मुजफ्फरनगर की जानसठ कोतवाली क्षेत्र में एक टीचर की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में हत्यारे अजय उर्फ अजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर उस समय अस्थाई जेल भेज दिया था जहां से ये शातिर बदमाश १५१ के एक मुजरिम के साथ अदला बदली की सांठगांठ कर फरार हो गया था। जिस पर मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा २५ हजार रुपयों का इनाम भी घोषित किया गया था। तभी से ये मुजफ्फरनगर जनपद से वांछित चल रहा था। वही गाजियाबाद जनपद के निवाड़ी थाना क्षेत्र में भी एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर इस शातिर अपराधी अजय उर्फ अजीत ने अपने परिवार के साथ मिलकर उस शव की पहचान खुद के रूप में कराई थी। जिसके चलते गाजियाबाद से भी इस शातिर बदमाश के ऊपर २५ हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। इस शातिर अपराधी की गिरफ्तारी के लिए गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर जनपद से पुलिस की कई टीमें लगी हुई थी। जिसके चलते देर रात जानसठ कोतवाली पुलिस ने खतौली मीरापुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में इस शातिर बदमाश अजय उर्फ अजीत को घायल कर गिरफ्तार किया है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस शातिर बदमाश के पास से तमंचा व कारतूस और संदिग्ध मोटरसाइकिल भी बरामद की है। जानसठ पुलिस की कामयाबी के बाद मुजफ्फरनगर एसएसपी विनीत जायसवाल द्वारा मुठभेड़ के बाद इस शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने वाली टीम को २५ हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

 

 

स्कूली बच्चों की सुरक्षा में किसी भी एजेंसी द्वारा की गई लापरवाही क्षम्य नहीं होगींः जिलाधिकारीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।. जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने स्कूली वाहनोंध्सरकारी व गैरसरकारी वाहनों की नियमित रूप फिटनेस जाँच कराने, दुर्घटना स्थलों का चिन्हीकरण करने एवं सवारी वाहनों में ओवर लोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जनपद में घटित हो रही दुर्घटनाओं के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने कर्तव्यो का गम्भीरता पूर्वक निर्वहन करें। उन्होने कहा कि जनपद के दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों एवं ब्लैक स्पॉटो का चिन्हांकन के सम्बन्ध में परिवहन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी यातायात एवं सम्बन्धित निर्माणदायी संस्था के अधिकारी संयुक्त रूप से एक सप्ताह में समस्त चिन्हित ब्लैक स्पॉटों का भौतिक निरीक्षण करने तथा लोक निर्माण विभाग को निर्धारित गति सीमा से संबंधित बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु सड़क सुरक्षा के नियमों का व्यापक प्रचार प्रसार किये जाने हेतु परिवहन एवं पुलिस विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी विभागों में तैनात सभी वाहन चालकों का कैम्प लगाकर स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराने तथा अभियान चलाकर नियमित रूप से सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों का भी स्वास्थ्यध्नेत्र परीक्षण कराने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में लगे वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विद्यालयों में यातायात के संबंध में जागरूक करने हेतु कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही साथ उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसी भी विद्यालय द्वारा छात्रों को लाने व ले जाने हेंतु ई-रिक्शा का प्रयोग किसी भी दशा में नहीं किया जायेगा। ई-रिक्शा के माध्यम से जाने वाले छात्रों के परिजनों को भी इसके संबंध में सूचित करने के निर्देश दिए। यदि विद्यालयों द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो नियमानुसार उनके विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिन विद्यालयों में अभी तक परिवहन सुरक्षा समिति का गठन नहीं किया गया है उनके विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। यातायात नियमों के तहत सीटबेल्ट, हेलमेट आदि का प्रयोग न करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनपद में हिट एण्ड रन तथा यात्री वाहनों से दुर्घटना के लम्बित प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिए।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने अवगत कराया कि समय-समय पर हेलमेट व सीटबेल्ट न लगाने वाले वाहनो के चालकों के प्रति वाहन चौकिंग अभियान चलाया जाता है और उनके वाहन चालको को हेलमेट व सीटबेल्ट लगाने से लाभ व न लगाने से हानि के संबंध में जागरूक किया जाता है। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को चिकित्सीय सहायता के सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि १०८ एम्बुलेंस व अन्य एम्बुलेंस की स्थिति को अपडेट रखें।
परिवहन एवं पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि नियमावली में उपबन्ध/शासनादेश को अक्षरशः लागू करायें। स्कूली वाहनों के नियमावली पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सघन चौकिंग अभियान चलाते हुए मानक के अनुरूप न पाये जाने वाले स्कूल वाहनों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाय एवं स्कूल प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि स्कूल वाहनों के सम्बन्ध में नियमावली का अध्ययन कर लें एवं मानक के अनुरूप वाहनों को ठीक कराते हुए वाहन का संचालन करें। स्कूली बच्चों की सुरक्षा में किसी भी एजेंसी द्वारा की गई लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। स्कूली वाहनों की जांच के सम्बन्ध में शासन द्वारा प्रेषित चेक लिस्ट को समस्त स्कूलों को प्राप्त कराने एवं उस चेक लिस्ट के अनुरूप वाहन के संचालन के सम्बन्ध में बिन्दुवार जांच किये जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। नियमावली में की गयी व्यवस्थानुसार स्कूली वाहन में स्पीड अनुपालन न किये जाने पर स्कूली वाहनों को सीजध्चालान किये जाने एवं किसी भी दशा में ऐसे वाहन विद्यालय में संचालित न होने पाये इस हेतु भी निर्देशित किया।
इस अवसर पर एसपी यातायात, अपर जिलाधिकारी वि०/रा०, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अभियन्ता पी०डब्ल्यू०डी०, अधिशासी अभियन्ता आदि उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विकासखंड सदर की ग्राम पंचायत शेर नगर में जल जीवन मिशन द्वारा हर घर जल दीपावली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा के महामंत्री मनोज पांचाल , ग्राम प्रधान पति इकराम अंसारी आदि मुख्य अतिथि शामिल रहेद्यकार्यक्रम के अंतर्गत जन समुदाय को जल जीवन मिशन के उद्देश्य को बताया गया द्य मनोज पांचाल जी द्वारा समुदाय के लोगों को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया एवं संकल्प कराया द्य ग्राम प्रधान पति द्वारा लोगों से आग्रह किया गया केवल जरूरत के हिसाब से पानी इस्तेमाल करें तथा पानी की बचत करें। कार्यक्रम आयोजक पवन शर्मा जी द्वारा भी लोगों को पानी बचाने हेतु जागरूक किया गया द्य इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर ममता चौधरी एवं हेमलता द्वारा अपने विचार रखे गए जिसने उनके द्वारा पानी की महत्ता को समझाया गया तथा जन अपील करते हुए जल संरक्षण ,जल संचयन, वॉटर रिचार्ज, ग्रे वॉटर मैनेजमेंट, सुरक्षित पेयजल ,अशुद्ध पानी से होने वाली बीमारी आदि के बारे में बताया गया द्य कार्यक्रम में ग्राम प्रधान इकराम अंसारी, भाजपा महामंत्री मनोज पांचाल, फुरकान अंसारी ,रामबल राणा, रुकमेश सैनी, मोमिन, सचिन कुमार, सतवीर, विनोद शर्मा, सतपाल सविता गौतम , धन सिंह लुकमान वाजिद सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए।

साफ सफाई व एंटी लारवा का कराया छिडकाव
जानसठ। (Muzaffarnagar News) विकास खंड जानसठ के ग्राम पंचायत कैथोडा में संचारी रोगो के रोकथाम हेतु साफ-सफाई एवं एंटी लारवा का छिडकाव कार्य कराया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं खंड विकास अधिकारी जानसठ संतप्रकाश के कुशल निर्देशन में ग्राम सचिव द्वारा विकास खंड जानसठ के ग्राम पंचायत कैथोडा में संचारी रोगो के रोकथाम हेतु साफदृसफाई एवं एंटी लारवा का छिडकाव कार्य कराया गया।

 

 

मंत्री को बैंक्वेट हॉल मालिको ने दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एमडीए के सचिव आदित्य प्रजापति द्वारा बैंक्वेट हॉल मालिकों को सीज करने के भेजे गए नोटिसों को लेकर आज बैंक्वेट हॉल मालिक दर्जनों की संख्या में केंद्रीय मंत्री व मुजफ्फरनगर सांसद डॉक्टर संजीव बालियान से मिले और मंत्री को एक ज्ञापन दिया। मंत्री ने व्यापारियों को आश्वाशन दिया और कहा कि बैंक्वेट हॉल मालिको को हो रही प्राधिकरण समस्या का समाधान कराया जाएगा किसी का भी उत्पीड़न नही होगा

 

विगत 1 वर्ष में शहीद हुए पुलिसकर्मियों का स्मरण कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलिMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रत्येक वर्ष की भांति पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल महोदय द्वारा विगत ०१ वर्ष में अपने कर्तव्यों को निर्वहन करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले टी०पी० श्री सर्वेश कुमार जनपद गौतमबुद्धनगर, उ०नि० मो० कादिर खां जनपद गौतमबुद्धनगर, उ०नि० वीरेन्द्र नाथ मिश्रा जनपद फतेहपुर, मु०आ० मुनील कुमार चौबे जनपद प्रयागराज, आरक्षी सुमित कुमार जनपद मुजफ्फरनगर, आरक्षी ललित कुमार जनपद गाजियाबाद व आरक्षी मनीष कुमार जनपद बागपत को याद करते हुए उनकी शौर्य गाथा सुनाई । तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक देहात, पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक यातायात व समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी व समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा वीर शहीद पुलिसकर्मियों को याद कर उन्हें पुष्प चक्र व पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई । श्रद्धांजलि के पश्चात शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में समस्त पुलिसकर्मियों द्वारा ०२ मिनट का मौन धारण किया गया । इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित समस्त पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

महिला सुरक्षा सेल में प्राप्त फरियादियों की सुनी समस्याएंMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)महिला सुरक्षा सेल में प्राप्त फरियादियों की शिकायत का नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशन में संचालित डब्ल्यूपीसी में महिलाओं से संबंधित समस्याओं की सुनवाई नियमित रूप से की जा रही है। डब्ल्यूपीसी नोड़ल अधिकारी डॉ० नेहा शर्मा की अध्यक्षता में डब्ल्यूपीसी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है। महिला से सम्बन्धित समस्त शिकायतों को डब्ल्यूपीसी की पूरी टीम के द्वारा गंभीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण प्रत्येक दशा में करने का प्रयास किया जाता है। डब्लूपीसी टीम द्वारा मामलों को गम्भीरता को समझते हुए शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में डब्ल्यूपीसी में ०५ शिकायत सुनी गई, जिसमें ०१ शिकायत में दोनो पक्षो की काफी समय तक महिला सुरक्षा सेल द्वारा कांउन्सिलिंग की गयी।
जिसके उपरान्त शिकायत का निस्तारण करा दिया गया तथा शेष बची ०४ शिकायतों की कांउन्सिलिंग करने हेतु अग्रिम तारिख दे दी गयी। मौके पर डब्ल्यूपीसी नोडल अधिकारी डॉ० नेहा शर्मा, डब्ल्यूपीसी की सदस्य श्रीमति शिवांगी बालियान सहित अभियोजक धर्मेन्द्र पुण्डीर मौजूद रहें।

 

सपा कार्यालय पर अयोजित श्र(ांजलि सभा का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद आज सपा कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सभी दलों के नेताओं कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर उनको नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
सपा कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने पहुंचकर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन किया तथा उनके द्वारा किसानों व अन्य सभी वर्गों के लिए किए गए कल्याणकारी कार्यों के लिए उनको याद किया।
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव किसान मजदूर व युवाओं की मजबूत आवाज थे उनके द्वारा सभी वर्गो जातियों को पूर्ण अधिकार व सम्मान की हमेशा पैरवी की गई।
पूर्व सांसद कादिर राणा ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मजलूमो का मसीहा बताते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनको खिराज ए अकीदत पेश की।
पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने सपा संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल को किसानों के लिए स्वर्णिम कार्यकाल बताते हुए उनको सभी जातियों को पूर्ण सम्मान देने वाला मसीहा बताते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। रालोद के विधायक दल के नेता विधायक राज्यपाल बालियान ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको किसानों मजदूरों तथा युवाओं के अधिकारों कि हमेशा हर मंच पर आवाज उठाने वाला क्रांतिकारी नेता बताते हुए उनको नमन किया।
रालोद विधायक अनिल कुमार ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा गरीबों वंचितों के अधिकारों की रक्षा करते हुए उनको पूर्ण सम्मान दिया इसलिए उनके निधन से हर समाज में शोक की लहर है।
रालोद विधायक चंदन चौहान ने सपा संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा की मुलायम सिंह यादव के निधन से किसानों मजदूरों ने अपना एक मसीहा खो दिया है उनकी कमी हमेशा महसूस की जाती रहेगी।
पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान व पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनको सेकुलर राजनीति का स्तंभ बताते हुए उनके द्वारा किसानों मजदूरों दलितों पिछड़ों वंचितों को हमेशा उनके अधिकार देने वाला नेता बताया। सीपीआईएम के नेता कामरेड श्यामवीर राठी ने मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल को किसान मजदूर के लिए ऐतिहासिक कार्य करने वाला बताते हुए उनको नमन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को सेकुलर राजनीति व सांप्रदायिक सौहार्द के लिए हमेशा तत्पर रहने वाला मजबूत इरादे वाला नेता बताते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष इलम सिंह गुर्जर ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को गरीबों अकलियतों दलित पिछड़ों के अधिकारों की रक्षा करने वाला नेता बताते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व मंत्री राजकुमार यादव व पूर्व मंत्री महेश बंसल ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को हमेशा कार्यकर्ताओं के दुख सुख में खड़ा रहने वाला धरतीपुत्र के नाम से विख्यात नेता बताते हुए उनके निधन को हर कार्यकर्ता का बड़ा नुकसान बताया।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश शर्मा व सपा नेता अब्दुल्ला राणा ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान वह हर जाति वर्ग के कार्यकर्ता नेता को सत्ता में भागीदारी देने वाला महान नेता बताते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अजय सिंघल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद वसीम अंसारी एडवोकेट महासचिव सुरेंद्र कुमार मलिक ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन अंसारी महानगर अध्यक्ष गुलबहार मलिक एडवोकेट श्री कदीम अग्रवाल सभा मंत्री पवन बंसल रालोद नेता काजी दीन मोहम्मद ने शोक संदेश में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को सर्व समाज के हितों का सम्मान करने वाले नेता की संज्ञा देते हुए उनके निधन पर शोक प्रकट किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी लियाकत अली सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी सपा जिला महासचिव जिया चौधरी सपा नेता सोमपाल सिंह भाटी पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सैनी सपा नेता सैयद अली अब्बास काजमी सरदार देवेंद्र सिंह खालसा परवीन मलिक साजिद हसन शौकत अंसारी डॉ नूर हसन सलमानी असद पाशा अंसार आढ़ती,संदीप धनगर रामनिवास पाल हरेंद्र पाल शलभ गुप्ता एडवोकेट श्रीमती अलका शर्मा विभा चौधरी पवन बंसल कांग्रेस नेता गुफरान काजमी, शोएब राणा रोहन त्यागी कविंद्र कुमार चेयरमैन नरेंद्र बाल्मीकि दीपक गंभीर राहुल वर्मा गोल्डी अहलावत जावेद सोल्जर सत्यदेव शर्मा पंकज सैनी शमशेर मलिक साबिर हसन प्रधान राशिद मलिक शमशाद अहमद आस मोहम्मद मलिक शहजाद राणा सलमान त्यागी सागर कश्यप इरशाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य इरशाद अहमद सुमित खेड़ा डॉ इसरार अल्वी वसीम राणा सहित अनेक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता नेता मौजूद रहे।

 

सफाई नायक सस्पेंड
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नगर पालिका प्रशासक नगर मजिस्ट्रेट तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा वार्ड नंबर- ०३ मोहल्ला उत्तरी सिविल लाइन में सफाई का निरीक्षण किया गया। सुबह ८ः०० बजे अनूप कुमार, प्रशासक/सिटी मजिस्ट्रेट एवं हेमराज सिंह अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर, द्वारा वार्ड नंबर -३ उत्तरी सिविल लाइन में ,सफाई का निरीक्षण किया गया साथ में मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश कुमार तथा सफाई निरीक्षक कुमारी पलक्षा ,मौजूद रहे ,प्रशासक द्वारा जो सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए गए हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने तथा सफाई नायक को निलंबित करने का निर्देश मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश कुमार को दिया गया है।

 

कलांगन सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रदर्शनी का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दीपावली के शुभ अवसर पर कला गुरु डॉ० प्रकाश चंद्र बरुआ जी की स्मृति में कलांगन सेवा ट्रस्ट द्वारा दिव्य कला प्रकाश २०२२ प्रदर्शनी का आयोजन डी० ए० वी० इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के सभागार में २० अक्टूबर २०२२ को किया गया ।इस प्रदर्शनी में अंतर्जनपदीय लगभग २०० कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ० एम० के० बंसल जी ने कलाकारों की न केवल सराहना की वरन कुछ विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की । उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में विभिन्न माध्यमों में किया गया कार्य मर्मस्पर्शी है। कुछ कलाकृतियां तो इतनी उत्कृष्ट हैं कि दिल्ली की कला दीर्घाओ का स्मरण होने लगता है । डॉ० गिरीश मोहन सिंघल जी ने प्रदर्शनी को उच्च स्तरीय बताते हुए कलाकारों की अत्यधिक प्रशंसा की । कलांगन की अध्यक्षा ९० वर्षीया सुश्री शांति शर्मा जी ने सभी कलाकारों को आशीर्वाद दिया कि वे जीवन में उच्च कोटि के कलाकार बने । कलांगन की सचिव डॉ० रीता मोहन ने कहा कि कलाकारों के कार्य को देखकर लगता है कि जनपद कला क्रांति की ओर बढ़ रहा है ।कलांगन के निदेशक एवं इस प्रदर्शनी के मुख्य प्रेरणा स्रोत डॉ० महावीर सिंह जी ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब यहां के कलाकार अपने चित्रों की प्रदर्शनी दिल्ली की प्रतिष्ठित कला दीर्घाओं में प्रदर्शित करेंगे । दीपावली के पर्व पर यह प्रदर्शनी जहां अंधेरे पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है वही शैक्षिक जगत में कला के बढ़ते महत्व को भी प्रदर्शित करती है । प्रदर्शनी में श्री सुनील कुमार ,कु० सीमा त्यागी ,अनमोल सोनी ,सागर कल्याण ,मानसी नामदेव ,अंजलि सैनी ,सचिन कुमार ,कु० हिना सैफी ,कु० लायबा नूर के कार्य की विशेष प्रशंसा हुई । प्रदर्शनी के आयोजन में प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार शर्मा जी का सहयोग स्तुत्य रहा ।डॉ० राजबल सैनी , डॉ० अनिल सैनी ,श्री सुनील कुमार ,श्री कीरत पाल सिंह , श्री हरवीर सिंह , डॉ० रजनीश गौतम ,डॉ० वेदपाल सिंह, प्रो० रीना शर्मा ,प्रो० कनीज हुसैन आदि के विशेष सहयोग से ही प्रदर्शनी का आयोजन भव्य बन सका । प्रदर्शनी कल भी १ बजे से सायं ५ बजे तक खुली रहेगी जिसके लोए आप सादर आमंत्रित है ।

 

शुभ दीपावली महोत्सव की सम्राट शाखा द्वारा धूमMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा शुभ दीपावली महोत्सवे ट्युलिप रैस्टौरेंट रेलवे रोड पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महासचिव डॉ आर.के.सिंह जी एवं प्रा० चौयरमेन श्रीमती अल्का सिंह जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। सर्वप्रथम आने वाले सभी सदस्यों ने गणेश जी व माता महालक्ष्मी के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया अतिथियों को शाखा की ओर से पटका पहनाकर स्वागत किया गया वन्दे मातरम के बाद गणेश वन्दना पर बहुत सुंदर प्रस्तुति ने सभी को मोहित कर दिया। फिर शुरू हुआ आज का विशेष कार्यक्रम खुल जा सिम सिम क्या शानदार प्रस्तुति कार्यक्रम चौयरमेन संदीप जैन, जगरोशन गोयल द्वारा सभी सदस्य परिवारों को एक – एक करके गेम खिलाया गया सभी सदस्यों ने गेट न० १/२/३ में से एक गेट खुलवाकर निश्चित उपहार प्राप्त किये सभी सदस्यों ने गेम का भरपूर आनंद लिया सदस्यों ने इनाम में इलैक्ट्रिक आयरन, दो इलैक्ट्रिक केटल, कूकर, हेयर ड्रायर के अतिरिक्त अनेकों घरेलू सामान गेम द्वारा प्राप्त किया। कार्यक्रम में उपहार शाखा के अतिरिक्त श्री परमकीर्तिशरण अग्रवाल, सन्दीप जैन,रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, कीमती लाल जैन,प्रीतम सिंघल द्वारा प्रायोजित किए गए। बम्पर लक्की ड्रा के विजेता अजय अग्रवाल-सुमन अग्रवाल रहे जिन्होंने ङ्कढ्ढक्क का शानदार बैग प्राप्त किया। समयबद्धता पुरस्कार में चार सदस्यों ने चांदी के सिक्के प्राप्त किए। लक्की ड्रा, सरप्राइज गिफ्ट व रामायण आधारित प्रश्नोत्तरी पर अनेकों प्राइज सदस्यों ने प्राप्त किए। आज के कार्यक्रम में विशेष आकर्षण श्री राम सीता जी की मनमोहक छवि के दर्शन रहे कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने भगवान जी आरती कर धर्म लाभ प्राप्त किया। मुख्य अतिथि जी ने शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की व सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष रोहिताश कर्णवाल जी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। शाखा की ओर से उपस्थित सभी परिवारों को फिरोजाबाद से मंगाये गये विशेष उपहार को देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी गई आज की पारिवारिक सभा में अभी तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए छप्पन शाखा परिवार उपस्थित रहे।

 

 

कार्यशाला का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)राष्ट्रीय माध्यमिक अभियान के अंतर्गत राजकीय इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में राजकीय विद्यालयों में उपचारात्मक शिक्षण क्रियान्वयन विषय पर प्रधानाचार्यों व नॉडल शिक्षक शिक्षिकाओं की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
राजकीय इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित जिले के सभी राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व नॉडल शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर गजेन्द्र कुमार ने कहा कि उपचारात्मक शिक्षण शिक्षा के क्षेत्र में कोई नवीन शब्द नहीं है क्योंकि प्राचीनकाल से ही अनुभवी शिक्षक छात्रों की सीखने संबंधी कमियों अथवा त्रुटियों के ज्ञात होने पर उनको दूर करने का प्रयास करते रहे हैं। जैसे उपचार शब्द चिकित्सा शास्त्र में प्रयोग होता है जहाँ चिकित्सक रोग का निदान करके उपचार द्वारा रोगों से व्यक्ति को मुक्त कर उसको उत्तम स्वस्थ जीवन व्यतीत करने में सहायता प्रदान करते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उपचार शब्द चिकित्सा क्षेत्र से लिया गया है जहाँ शिक्षक छात्रों के अधिगम सम्बन्धी दोषों को दूर कर उनके कक्षा में पिछड़ेपन को दूर करने का प्रयास करता है।
उपचारात्मक शिक्षण में शिक्षकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है उनको अपनी कक्षा के प्रत्येक बालक की आयु,रूची,योग्यता आदि को दृष्टिगत रखतें हुए शिक्षण कराना होगा।उपचारात्मक शिक्षण के दौरान बालकों की रुचि को बनाएं रखने के लिए प्रत्येक बालक को पर्याप्त प्रोत्साहन देना होगा ।शिक्षक को निदानात्मक परीक्षणों के निर्माण में भी दक्ष होना होगा। जिला कार्यक्रम प्रभारी व मास्टर ट्रेनर प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार ने कहा प्रथम चरण में जिले में राजकीय विद्यालयों के सभी छात्र छात्राओं का प्री टेस्ट ले कर पढाई में कमजोर विद्यार्थियों को चिन्हित किया गया । दूसरे चरण में चयनित सभी ४६५० छात्र छात्राओं को उपचारात्मक कक्षाओं में सम्मिलित किया जा रहा है । जिसमें अनुभवी व योग्य शिक्षकों द्वारा विभिन्न सहायक सामग्री, टी एल एम, विषय विशेषज्ञों द्वारा बनाए गए मोड्यूल आदि की सहायता से शिक्षण कराया जाएगा ।प्रत्येक विद्यार्थी की एक प्रोफाइल नोट बुक भी तैयार की जाएगी जिसमे बालक के सभी भावनात्मक ,शारीरिक,मानसिक पक्षों के साथ साथ उसकी पारिवारिक स्थिति ,पढाई में कमजोर होने के संभावित कारण आदि की जानकरी भी नियमित अपडेट की जाएगी।रेमेडियल टीचिंग की मोनिटरिंग शासन द्वारा प्रबोधन एप्प के माध्यम से भी की जा रही है ।
प्रधनाचार्य शैलेन्द्र त्यागी ने कहा कि निश्चित रूप से चार माह के उपचारात्मक शिक्षण उपरांत पढाई में कमजोर विद्यार्थियों के सीखने की प्रकिया में सुधार होगा और हमारे सम्मुख अप्रत्याशित परिणाम होंगे।
कार्यशाला में प्रधानाचार्य अनिता चौधरी,मीनाक्षी आर्य,उमा ,रानी अंजु वर्मा,प्रमोद कुमार,आशीष द्विवेदी,सुभाष चन्द्र,लेखा लिपिक अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

रन फाँर फिट इंडिया का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)चौधरी छोटू राम महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश के क्रम में रन फॉर फिट इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर नरेश कुमार मलिक द्वारा किया गया द्य सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य ने अन्य सभी सम्मानित शिक्षक साथियों की उपस्थिति में रन फॉर फिट इंडिया को कॉलेज से दिशा प्रदान की तथा आगे की दौड़ का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आई० डी० शर्मा की मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई प्रथम व ईकाई तृतीय के कार्यक्रम अधिकारी श्री अभिषेक सिंह, डॉ० जॉनी कुमार के साथ तथा अन्य सम्मानित शिक्षक साथी डॉ ओमवीर सिंह, डॉक्टर एस के सिंह, डॉ हरिओम शर्मा, डॉ.दुष्यंत कुमार डॉ टेसू कुमार डॉक्टर शशांक कुमार, रेखा भावनानी तथा सेवनि दास आदि ने भी प्रतिभागियों के साथ कदम से कदम मिलाकर दौड़ कर सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया तथा समाज को स्वस्थ रहने के लिए अपनी दिनचर्या में थोड़ा सा समय निकाल कर रन फॉर फिट इंडिया को अपनाने हेतु संदेश देने का प्रयास किया हमें पूर्ण विश्वास है कि समाज के अधिकाधिक नागरिक, युवा तथा युवतियां इसको निश्चय ही इस रन फॉर फिट इंडिया के संदेश से अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएंगे द्य जो कि सर्कुलर रोड पर भिन्न-भिन्न स्थानों से होते हुए पुनः डाइट मुजफ्फरनगर तथा केंद्रीय विद्यालय मुजफ्फरनगर डीएम पब्लिक स्कूल से होते हुए पुनः कॉलेज प्रांगण में वापस लौटी जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बड़ी उत्सुकता से प्रतिभाग किया तथा सभी प्रसन्नचित्त होते हुए कॉलेज प्रांगण में छोटे-छोटे कदमों से चलते हुए वार्म अप के बाद अपने शरीर को ठंडा किया

 

 

दीपावली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कचहरी स्थित सिविल बार संघ के राष्ट्रीय सभागार में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सभी अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए दीप प्रज्जलवित कर दीपावली का पर्व प्रसन्नता पूर्वक मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष मनोज शर्मा ने की संचालन महासचिव सुनील कुमार मित्तल ने किया। इस अवसर पर महासचिव सुनील कुमार मित्तल ने घोषणा की कि आगामी 27 अक्टूबर को अधिवक्तागण अपनी व्यस्तता के कारण न्यायिक कार्यो से विरत रहेंगे। अतः 27 अक्टूबर को न्यायालय मे नो वर्क की स्थिती रहेगी। दीपावली मिलन समारोह में शुगन्ध जैन एड., सुखबीर सिंह,शरद गोयल एड.,ऑचल अग्रवाल एड., डा.मीरा सक्सैना,वरिष्ठ अधिवक्ता बिजेन्द्र मलिक,राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, जैगम मिया जैदी,खजान सिंह चौहान,सुभाष भारद्वाज एड., तेगबहादुर एड., राजीव गोस्वामी, संदीप तोमर आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

24 घण्टे के अंदर चोरी का खुलासा
चरथावल। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)थाना क्षेत्र के छिमाऊ में किसान के घर से हुई बुग्गी चोरी की घटना का पुलिस ने २४ घंटे के अंदर सफल अनावरण कर एक चोर को बुग्गी सहित गिरफ्तार किया है चरथावल थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि ग्राम छिमाऊ में घेर के बाहर खड़ी बुग्गी चोरी कर ली गयी थी।बुग्गी न मिलने पर किसान ने तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया । चरथावल थाना प्रभारी राकेश शर्मा के नेतृत्व में बिरालसी चौकी प्रभारी जय सिंह नागर ने संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम आरिफ पुत्र अलीशेर निवासी ग्राम दूधली बताया। वही छिमाऊ से चोरी की गयी बुग्गी को आरोपित की निशानदेही पर दूधली के जंगल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया।

 

कई सब इंस्पेक्टरों के तबादले
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर में एसएसपी विनीत जायसवाल ने कई सब इंस्पेक्टरों के तबादले किए है। जिसके तहत कौशल गुप्ता वहलना चौकी प्रभारी बनाए गए, प्रवेश शर्मा सुजड़ू गेटवे चौकी इंचार्ज बनाए गए हैं। शिवराज तोमर रतनपुरी थाने से ककरौली थाना भेजे गए। रईस खान थाना रतनपुरी से थाना भोपा भेजे गए, शैलेंद्र गोड थाना बुढ़ाना से रतनपुरी थाने के कल्याणपुर चौकी इंचार्ज बनाए गए हैं।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21442 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 9 =