Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा में किसी भी एजेंसी द्वारा की गई लापरवाही क्षम्य नहीं होगींः जिलाधिकारी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।. जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने स्कूली वाहनोंध्सरकारी व गैरसरकारी वाहनों की नियमित रूप फिटनेस जाँच कराने, दुर्घटना स्थलों का चिन्हीकरण करने एवं सवारी वाहनों में ओवर लोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जनपद में घटित हो रही दुर्घटनाओं के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने कर्तव्यो का गम्भीरता पूर्वक निर्वहन करें। उन्होने कहा कि जनपद के दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों एवं ब्लैक स्पॉटो का चिन्हांकन के सम्बन्ध में परिवहन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी यातायात एवं सम्बन्धित निर्माणदायी संस्था के अधिकारी संयुक्त रूप से एक सप्ताह में समस्त चिन्हित ब्लैक स्पॉटों का भौतिक निरीक्षण करने तथा लोक निर्माण विभाग को निर्धारित गति सीमा से संबंधित बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु सड़क सुरक्षा के नियमों का व्यापक प्रचार प्रसार किये जाने हेतु परिवहन एवं पुलिस विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी विभागों में तैनात सभी वाहन चालकों का कैम्प लगाकर स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण कराने तथा अभियान चलाकर नियमित रूप से सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों का भी स्वास्थ्यध्नेत्र परीक्षण कराने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में लगे वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी विद्यालयों में यातायात के संबंध में जागरूक करने हेतु कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही साथ उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसी भी विद्यालय द्वारा छात्रों को लाने व ले जाने हेंतु ई-रिक्शा का प्रयोग किसी भी दशा में नहीं किया जायेगा।

ई-रिक्शा के माध्यम से जाने वाले छात्रों के परिजनों को भी इसके संबंध में सूचित करने के निर्देश दिए। यदि विद्यालयों द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो नियमानुसार उनके विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिन विद्यालयों में अभी तक परिवहन सुरक्षा समिति का गठन नहीं किया गया है उनके विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। यातायात नियमों के तहत सीटबेल्ट, हेलमेट आदि का प्रयोग न करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनपद में हिट एण्ड रन तथा यात्री वाहनों से दुर्घटना के लम्बित प्रकरणों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिए।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने अवगत कराया कि समय-समय पर हेलमेट व सीटबेल्ट न लगाने वाले वाहनो के चालकों के प्रति वाहन चौकिंग अभियान चलाया जाता है और उनके वाहन चालको को हेलमेट व सीटबेल्ट लगाने से लाभ व न लगाने से हानि के संबंध में जागरूक किया जाता है। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को चिकित्सीय सहायता के सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि १०८ एम्बुलेंस व अन्य एम्बुलेंस की स्थिति को अपडेट रखें।

परिवहन एवं पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि नियमावली में उपबन्ध/शासनादेश को अक्षरशः लागू करायें। स्कूली वाहनों के नियमावली पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सघन चौकिंग अभियान चलाते हुए मानक के अनुरूप न पाये जाने वाले स्कूल वाहनों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाय एवं स्कूल प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि स्कूल वाहनों के सम्बन्ध में नियमावली का अध्ययन कर लें एवं मानक के अनुरूप वाहनों को ठीक कराते हुए वाहन का संचालन करें। स्कूली बच्चों की सुरक्षा में किसी भी एजेंसी द्वारा की गई लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

स्कूली वाहनों की जांच के सम्बन्ध में शासन द्वारा प्रेषित चेक लिस्ट को समस्त स्कूलों को प्राप्त कराने एवं उस चेक लिस्ट के अनुरूप वाहन के संचालन के सम्बन्ध में बिन्दुवार जांच किये जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। नियमावली में की गयी व्यवस्थानुसार स्कूली वाहन में स्पीड अनुपालन न किये जाने पर स्कूली वाहनों को सीजध्चालान किये जाने एवं किसी भी दशा में ऐसे वाहन विद्यालय में संचालित न होने पाये इस हेतु भी निर्देशित किया।

इस अवसर पर एसपी यातायात, अपर जिलाधिकारी वि०/रा०, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अभियन्ता पी०डब्ल्यू०डी०, अधिशासी अभियन्ता आदि उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =