Muzaffarnagar News: विगत 1 वर्ष में शहीद हुए पुलिसकर्मियों का स्मरण कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रत्येक वर्ष की भांति पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा विगत ०१ वर्ष में अपने कर्तव्यों को निर्वहन करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले टी०पी० श्री सर्वेश कुमार जनपद गौतमबुद्धनगर, उ०नि० मो० कादिर खां जनपद गौतमबुद्धनगर, उ०नि० वीरेन्द्र नाथ मिश्रा जनपद फतेहपुर, मु०आ० मुनील कुमार चौबे जनपद प्रयागराज, आरक्षी सुमित कुमार जनपद मुजफ्फरनगर, आरक्षी ललित कुमार जनपद गाजियाबाद व आरक्षी मनीष कुमार जनपद बागपत को याद करते हुए उनकी शौर्य गाथा सुनाई ।
तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक देहात, पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक यातायात व समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी व समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा वीर शहीद पुलिसकर्मियों को याद कर उन्हें पुष्प चक्र व पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
श्रद्धांजलि के पश्चात शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में समस्त पुलिसकर्मियों द्वारा ०२ मिनट का मौन धारण किया गया । इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित समस्त पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

