उत्तर प्रदेश

Prayagraj News: नकली प्लेटलेट्स बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़,10 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Prayagraj News: Prayagraj Police ने नकली प्लेटलेट्स बेचने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सरगना समेत 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए 18 पाउच प्लेटलेट्स और कई नकली रैपर्स बरामद किया है।

 1 लाख रुपये नगदी, तीन बाइक और 13 मोबाइल फोन भी पुलिस टीम ने बरामद किया है। इसकी जानकारी डीएम संजय खत्री, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय और सीएमओ डॉक्टर नानक सरन ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी है।

गिरफ्तार अभियुक्त ब्लड बैंक के आसपास रहते थे। जरूरतमंद लोगों को झांसे में लेकर उनसे 5 से 8 हजार रुपये में प्लेटलेट्स देने की बात कहकर उन्हें नकली प्लेटलेट्स उपलब्ध कराया करते थे, जिसमें धूमनगंज के ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती एक डेंगू मरीज की मौत के बाद प्रशासनिक महकमे ने जांच पड़ताल शुरू की। इसी आधार पर 10 अभियुक्तों को आज गिरफ्तार किया गया है।

इन अभियुक्तों में राघवेंद्र सिंह उर्फ राहुल पटेल,सुनील पांडेय, सरफराज, दिलीप शुक्ला, प्रदीप कुमार पटेल, योगेश्वर सिंह, प्रवीण पटेल,विकास कुमार,अभिषेक कुमार और दिलीप कुमार पटेल को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी आरोपियों पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468,471, 274,275 व 34 के साथ ही धारा 18 (A/C)/27 औषधि.और प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सरफराज नाम के एक निजी लैब संचालक की भूमिका सरगना के तौर पर सामने आई है। यह गिरोह डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच ही नकली प्लेटलेट्स तैयार कर मरीजों के तीमारदारों को उपलब्ध कराने के एवज में हजारों की वसूली कर रहा था। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने इस बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम गिरफ्तार अभियुक्तों से अभी भी पूछताछ में जुटी हुई है।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − three =