उत्तर प्रदेश

Etah News: ट्रक चालक और परिचालक ने ट्रैफिक पुलिस सिपाही को मारी लात,सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल

Etah News: थाना कोतवाली नगर से बीस मीटर दूर एटा-शिकोहाबाद मोड़  पर एक ट्रक चालक व ट्रैफिक पुलिस (traffic police ) के सिपाही में शहर के बीचो बीच स्थित तिराहे पर सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ट्रक का चालक ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को लात मारते दिख रहा है तथा उसके बाद ट्रैफिक पुलिस का सिपाही चालक को डंडे मार रहा है।

देर शाम जिला मुख्यालय के एटा शिकोहाबाद मार्ग पर ट्रक चालक-परिचालक तथा ट्रैफिक पुलिस के सिपाही सुरेंद्र में सड़क पर जमकर मारपीट हुई। वीडियो में ट्रक का चालक ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को लात मारते नजर आ रहा है।

ट्रैफिक पुलिस का सिपाही उसे डंडे मारता हुआ दिखाई दे रहा है मारपीट के बाद ट्रैफिक पुलिस का सिपाही होम गार्ड चालक को पकड़कर 20 मीटर दूर स्थित थाने में जबरन ले जाता नजर आ रहा है।वहीं दूसरे वीडियो में पुलिस द्वारा चालक को धमकाया जा रहा है। वहीं काफी प्रयास के बाद भी पुलिस द्वारा चालक का नाम व पता नहीं बताया गया। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − fourteen =