उत्तर प्रदेश

Bulandshahr News: 24 घंटे के अंदर व्यापारी सकुशल बरामद,अपहरणकर्ता परवेज पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से हुआ लंगड़ा

Bulandshahr News: Bulandshahr Police की मेरठ के अपहरणकर्ताओं से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से मेरठ का बदमाश परवेज लंगड़ा (घायल) हो गया, जबकि पुलिस को चकमा दे फरार हुए बदमाश सोहेल को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार बदमाशों ने बुलंदशहर के खुर्जा में 15 अक्टूबर को हार्डवेयर और टाइल व्यापारी राजकुमार रसवंत का 4 करोड़ रुपये की फिरौती के लिए अपहरण कर लिया था, जिसे बुलंदशहर पुलिस ने सकुशल 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया था। आज मुठभेड़ के बाद पुलिस की गोली से घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक पिस्टल, जिंदा व खोखा कारतूस ,व्यापारी के अपहरण में प्रयुक्त की गई ब्रायो कार, अवैध असहले आदि बरामद किए हैं, जबकि फरार अन्य बदमाशो की तलाश में पुलिस जुटी है। बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मेरठ जनपद के किठौर थाना क्षेत्र के रहने वाले बदमाश परवेज पुत्र सामुन ने अपने साथियों के साथ फिरौती के लिए खुर्जा के टाइल और हार्डवेयर व्यापारी राजकुमार रसवंत का 15 अक्टूबर 2022 को अपहरण कर लिया था। परवेज ने पूछताछ के दौरान पुलिस को अपने अन्य फरार साथियों के नाम पते भी बताए हैं जिनकी तलाश में पुलिस सरगर्मी से जुटी है।

पुलिस ने कुछ देर पहले एक और अन्य बदमाश सोहेल को भी गिरफ्तार कर लिया है सोहेल भी व्यापारी के अपहरण में शामिल था और सोहेल नहीं व्यापारी के अपहरण की पूरी साजिश रची थी।

15 अक्टूबर 2022 को खुर्जा के नामचीन हार्डवेयर और टाइल व्यापारी राजकुमार रसवंत का ब्रायो कार सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर उस समय अपहरण कर लिया था जब वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर मॉर्निंग वॉक को निकले थे व्यापारी के अपहरण के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − 3 =