वैश्विक

Kenya: डीसीआई यूनिट ने मार डाला बालाजी टेलीफिल्म्स के पूर्व COO जुल्फिकार खान और उनके दोस्त को…फेसबुक पर दावा

Kenya:जुल्फिकार अहमद खान और उनके दोस्त मोहम्मद जैद सामी किदवई  को डीसीआई यूनिट ने मार डाला है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में केन्याई राष्ट्रपति विलियम रुतो के एक करीबी सहयोगी के हवाले से यह बताया गया है.

जुल्फिकार खान बालाजी टेलीफिल्म्स के पूर्व सीओओ और स्टार टीवी के पूर्व कार्यकारी थे. वह केन्या में क्वांजा डिजिटल अभियान टीम का हिस्सा थे. उनके परिवार के सदस्यों ने सरकार से उन्हें ढूंढने में मदद का अनुरोध किया था और लापता कार्यकारी का पता लगाने के लिए अपने स्तर से भी कई  प्रयास किए थे.

इससे पहले बालाजी टेलीफिल्म्स की जाॅइंट मैनेजिंग डायरेक्ट एकता कपूर ने जुल्फिकार खान के बारे में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से मामले हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था. जुल्फी के कुछ दोस्तों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई थी. भारतीय मीडिया इंडस्ट्री में कई अहम पदों पर कार्य कर चुके खान, उनके दोस्त किदवई और एक स्थानीय टैक्सी ड्राइवर, निकोडेमस मवानिया, कथित तौर पर केन्या में 90 दिन पहले लापता हो गए थे.

Kenya राष्ट्रपति के एक करीबी सहयोगी ने फेसबुक पर यह दावा करते हुए पोस्ट किया कि जुल्फिकार खान और मोहम्मद जैद सामी किदवई, दोनों ने विलियम रुतो के प्रेसिडेंशियल इलेक्शन कैम्पेन की सफलता में बहुत योगदान दिया था. डेनिस इटुम्बी ने ट्वीट किया, ‘उन्होंने ( जुल्फिकार खान और मोहम्मद जैद सामी किदवई) मोम्बासा, होमा बे, मारा, न्यामा, चोमा जाॅइंट्स का दौरा किया और हमारे डांस जाॅइंट्स को भी पसंद किया.

उन्होंने मुझे भारत आमंत्रित किया था. मैंने उनसे कहा था कि चुनाव के बाद जरूर भारत का दौरा करूंगा. उनकी नजर मुख्य रूप से जितना हो सके केन्या का आनंद लेने पर थी. उन्होंने बहुत ही आकर्षक कैम्पेन तैयार किया था.’

इटुम्बी के मुताबिक, सबूत बताते हैं कि दोनों एक कैब में थे जिसे डीसीआई यूनिट ने ब्लॉक कर दिया था. खान, किदवई और उनके टैक्सी ड्राइवर सभी को एक अन्य कार में ले जाया गया और उनकी हत्या कर दी गई. इटुम्बी ने कहा, किडनैप किए जाने के 3 दिनों के बाद, तीनों को एक वाहन में बिठाया गया

Kenyaराजधानी नैरोबी से 150 किलोमीटर दूर एबरडेयर्स की ओर भेजा गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो भारतीयों के लापता होने के संबंध में स्पेशल सर्विस यूनिट का नाम आने के बाद राष्ट्रपति रुतो ने पिछले शनिवार को एसएसयू को भंग करने का आदेश दिया था.

एसएसयू Kenya के डीसीआई के तहत काम करता है. मुख्य रूप से इसका काम  जटिल प्रकृति के अपराधों में खुफिया जानकारी एकत्र करना और साक्ष्य संग्रह करना होता है. हालांकि, एसएसयू Kenya की ’हत्यारा पुलिस इकाई’ के नाम से कुख्यात है.

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस मामले में बीते दिनों कहा था, ’भारत इस मामले पर Kenya अधिकारियों के संपर्क में है. जहां तक ​​हमें जानकारी है, दो भारतीय नागरिक थे, जुल्फिकार अहमद खान और मोहम्मद जैद सामी किदवई, और वे जुलाई के मध्य से Kenya में लापता हैं. इसके तुरंत बाद वहां पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.’

अरिंदम बागची ने आगे कहा था, ’बाद में, Kenya अदालत में एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की गई थी. हमारे पास जो जानकारी है, उसके मुताबिक यह मुद्दा अब Kenya के उच्च न्यायालय में विचाराधीन है और कई दौर सुनवाई हो चुकी है.’ 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 20 =