माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल Muzaffarnagar में दिवाली उत्सव मनाया गया
लिंक रोड़ स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल Muzaffarnagar में दिवाली उत्सव अत्यंत धूमधाम से मनाया गया।.कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के छात्रों द्वारा अपनी-अपनी कक्षाओं को अत्यंत मनमोहक ढंग से सुसज्जित किया गया । छात्रों ने आकर्षक कंदील ,दीये व बंदनवार बनाकर अपनी -अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । छात्रों द्वारा बनाई गई मनमोहक रंगोली सभी के आकर्षण का केंद्र रही ।
बच्चों ने प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की भी शपथ ली ।विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारु भारद्वाज व प्रधानाचार्य डॉ. पियूष गुप्ता ने छात्रों के प्रयास की भूरि – भूरि प्रशंसा की
सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें दीपावली के महत्व से अवगत कराया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी शिक्षकों व कर्मचारियों को उपहार व मिष्ठान आदि वितरित किए गए ।

