फिल्मी चक्कर

Jhalak Dikhhla Jaa 10 Promo: कंटेस्टेंट का हौसला बढ़ाने आते रामायण फेम अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

Jhalak Dikhhla Jaa 10 Promo: डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 इन दिनों दर्शकों को काफी पसन्द आ रहा है. शो में सेलेब्स कंटेस्टेंट का हौसला बढ़ाने आए है. दिवाली स्पेशल एपिसोड में रामानंद सागर के रामायण फेम राम यानी अरुण गोविल और सीता यानी दीपिका चिखलिया ने चार चांद लगाया. शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें मां सीता प्रभु राम के पैर छूती दिख रही है.

Jhalak Dikhhla Jaa 10  के दिवाली स्पेशल एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया अपने राम और सीता के रोल को रिक्रिएट करते है. दोनों रामायण के डायलॉग्स को बोलते दिख रहे है. अरुण राम के रूप में नजर आते है और दीपिका मां सीता के रूप में. वो आती है और अरुण गोविल के पैर छूती है.

झलक दिखला जा के मंच पर दोनों रामायण के अपने डायलॉग्स बोलते है. अरुण, दीपिका से उनके पैर छूने पर पूछते है- ये क्यों. इसपर वो कहती है- मां ने कहा अब आप ही मेरे परमेश्वर है. वो खुद को प्रभु राम की दासी कहती है. जिसके बाद राम कहते हैं- ‘मेरा पहला उपदेश ये है कि मेरी दासी बन कर नहीं रहना. मेरी अर्धांगिनी, मेरी मित्र, मेरी सखा और मेरी साथी बन कर मेरे साथ जाए. वो कहते है कि राजाओं के यहां बहुत सी रानियों का रिवाज होता है, परन्तु राम के जीवन में कभी कोई दूसरी स्त्री नहीं आएगी.

कलर्स द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर फैंस खूब सारे कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, दिल को कुछ सुकून सा मिला रामायण का ये सीन देखकर बहुत दिन हो गए. एक अन्य यूजर ने लिखा, वॉव. एक और यूजर ने लिखा, जय श्री राम. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + sixteen =