Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: धूमधाम के साथ मनाया भारत विकास परिषद समृद्धि ने मनाया दीपावली उत्सव

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा दीपावली सभा का भव्य आयोजन एक शाम श्री राम के नाम पर गुप्ता रिसॉर्ट में किया गया। कार्यक्रम का संचालन संदीप जैन ने अपने अनोखे अंदाज में बहुत ही रोचक ढंग से किया।

सर्वप्रथम श्री लक्ष्मी व गणेश जी का पूजन किया गया उसके पश्चात सभी अतिथियों का पटके पहनाकर स्वागत किया गया। एक शाम श्री राम के नाम प्रोग्राम के आयोजक श्री स्वदेश कौशिक जी द्वारा रामचरितमानस के विशेष अध्याय रावण वेदवती संवाद, राम केवट संवाद व श्रवण लीला का मंचन बहुत ही रोचक ढंग से किया गया।

जिसका सभी सदस्यों द्वारा बहुत ही प्रशंसा की गई इसके पश्चात प्रभु श्री राम, सीता माता व लक्ष्मण जी की आरती शाखा के सभी सदस्यों ने परिवार सहित उतार कर धर्म लाभ उठाया।कार्यक्रम में ४ परिवारों को समय बधता पुरस्कार व सभी परिवारों को मैरिज एनिवर्सरी वे दिवाली गिफ्ट दिया गया।

कार्यक्रम के सुंदर आयोजन की कार्यक्रम चेयरमैन डॉक्टर प्रवेश कुमार, श्री मनीष बंसल, श्री कौशल किशन जी व अध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता जी व उनकी टीम की सभी सदस्यों ने दिल खोलकर तारीफ की।

कार्यक्रम में स्टेट मिनिस्टर श्री कपिल देव अग्रवाल जी के आने पर कार्यक्रम की भव्यता को चार चांद लग गए। कार्यक्रम के प्रेरणा स्रोत हमारे प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री नवीन सिंघल जी रहे। कार्यक्रम के उपरांत सभी ने लजीज खाने का लुफ्त उठाया। सचिव श्री पंकज बंसल जी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में करीब ४५ परिवारों की सहभागिता रही।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =