उत्तर प्रदेश

Mahoba News: छर्रे लगने से दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हुए,काम से इंकार करने पर दबंगों ने की फायरिंग

Mahoba News: काम करने से मना करने पर  दबंगों ने पत्थरबाजी के साथ-साथ फायरिंग भी की,जिसमें 2 महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबंगों ने अपनी दहशत बनाने के लिए तकरीबन 15 मिनट तक फायरिंग की।

मामला रिहुनिया गांव का है। यहां के हरिओम कुशवाहा को मदन सिंह की बिगार न करना महंगा पड़ गया। हरिओम ने बताया,”मैं रास्ते से जा रहा था। मर्दन सिंह ने मुझसे आटे की बोरी चक्की से लाने के लिए कहा। हाथ में चोट होने के कारण मैंने बोरी लाने से मना कर दिया। इस पर मर्दन सिंह ने मेरी पिटाई कर दी।”

पीड़ित ने बताया मैं किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा और अपने परिजनों को बताया। इसके कुछ देर बाद मर्दन, सिंह उसके दो भाई प्रदीप सिंह और अजय सिंह परिवार के साथ छत पर चढ़कर घर पर पत्थरबाजी और फायरिंग करने लगे।

छर्रे लगने से दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हुए हैं। सभी अस्पताल में भर्ती है। गांव में अपनी दहशत फैलाने के लिए दबंगों ने जमकर उत्पात किया जिससे गांव में सन्नाटा पसर गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 1 =