पैरोल पर बाहर आए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख Gurmeet Ram Rahim ने लॉन्च किया म्यूजिक वीडियो
पैरोल पर बाहर आए दुष्कर्म और हत्या मामले में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख Gurmeet Ram Rahim ने म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया है, जो इन दिनों यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि साल 2017 में राम रहीम को दोषी ठहराया गया था और 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी.
Gurmeet Ram Rahim के परिजनों द्वारा दायर एक आवेदन के बाद उसे पिछले सप्ताह 40 दिन की पैरोल दी गई थी. राम रहीम ने दिवाली के मौके पर म्यूजिक वीडियो को यूट्यूब पर रिलीज किया, जिसे अभी तक 42 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.
इस वीडियो में म्यूजिक, लिरिक्स, कंपोजीशन और निर्देशन का श्रेय Gurmeet Ram Rahim को दिया गया है. इस म्यूजिक वीडियो में राम रहीम दीपक जलाते हुए नजर आ रहा है. साथ ही वह अपने गाने के जरिये दीपावली पर्व पर जो लोग जुआ खेलते हैं या शराब का सेवन करते हैं उनपर कटाक्ष कर रहा है.
https://twitter.com/DSSNewsUpdates/status/1584610258760392704?s=20&t=WWiNdVjApurtMTxhJAs2Eg
Gurmeet Ram Rahim ने बागपत में कथा सभा को भी संबोधित किया था, जिसमें कई सारे नेता शामिल हुए थे. राम रहीम की पैरोल पर रिहाई के फैसले का विपक्ष ने आलोचन किया था. विपक्ष का कहना था कि गुरमीत राम रहीम को हमेशा चुनाव से पहले रिहा किया जाता है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने ट्वीट करते हुए लिखा था, “डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को आदमपुर में उपचुनाव के मद्देनजर 40 दिनों की पैरोल दी गई थी. बीजेपी राम रहीम को चुनाव क्यों नहीं लड़ाती है, ताकि उन्हें गुप्त वोट न लेना पड़े?”

