उत्तर प्रदेश

Kannauj News: हिंदू युवकों पर भयानक हमला, हमलावर फरार, पुलिस दे रही दबिश

Kannauj News: दो समुदायों के युवकों के बीच किसी बात पर बहस हुई, जो देखते ही देखते हिंसा में तब्दील हो गई। बताया जा रहा है कि अल्पसंख्यक वर्ग के युवकों ने दिवाली के मौके पर अपने दोस्त के घर आए हिंदू युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में हिंदू पक्ष के दो शख्स बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना की जानकारी फैलते ही इलाके में तनाव पसर गया। घटनास्थल के आसपास भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली के चिरैयागंज मोहल्ला स्थित कांशीराम कॉलोनी में दिवाली की रात दो समुदाय के युवकों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि चित्रांशु और निखिल मिश्रा इस मोहल्ले में रह रहे अपने दोस्त दीपू के घर दिवाली की रात मिलने गए थे। इसी दौरान मोहल्ले के ही एक फैज नामक एक शख्स से उनकी किसी बात पर नोंकझोंक हो गई। विवाद जब बढ़ा तो फैजी ने अपने 8-10 साथियों को बुला लिया। सभी के हाथों में कुल्हाड़ी और सरिया था। इसके बाद उन लोगों ने चित्रांशु और निखिल मिश्रा पर हमला बोल दिया। हमले में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए।

जख्मी निखिल मिश्रा ने बताया कि दिवाली की रात जब वे अपने मित्र दीपू से मिलकर लौट रहे थे, तभी रास्ते में फैजी, सद्दाम और रिजवान ने उनपर सरिया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मिश्रा का कहना है कि कुछ हमलावर तमंचे से भी लैस थे और उसके बट से भी उनपर वार किया गया। दोनों घायल युवकों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी जैसे ही इलाके में फैली, सांप्रदायिक तनाव पसर गया। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसफोर्स की तैनाती की गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस के आते ही हमलावर इलाके को छोड़ चुके हैं। पीड़ित निखिल के पिता ने मुस्लिम समुदाय के युवकों पर जानलेवा हमला और लूट के मामले की तहरीर पुलिस को दी है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + five =