Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में योग दिवस पर छात्राओं ने किया योग

शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में योग दिवस पर छात्राओं ने किया योग और अपनी फोटो वॉट्सएप ग्रुप पर साझा की।प्रधानाचार्या उषा अस्थाना जी ने बताया की हर वर्ष सभी अध्यापिकाएं छात्राओं के साथ विद्यालय में योग करती हैं और छात्राओं को योग सिखाती हैं 

योग करते रहने का संकल्प कराती हैं।परंतु इस बार लोकडाउन की स्थिति में विद्यालयों में अवकाश है अत: अध्यापिकाओं ने वॉट्सएप के माध्यम से सभी छात्राओं को घर पर रहकर कम से कम 20 मिनट रोज योगा करने एवम् सूर्य नमस्कार करने के लिए कहा है।

सभी छात्राओं ने हर वर्ष की भांति योग किया और उत्साह पूर्वक छात्राओं शीबा, सायमा, सारिका, सलोनी, शगुन, मेहविश,वंशिका, साक्षी, प्राची, सिमरन,इशिका,बुशरा, रहनुमा आदि ने अपने फोटो ग्रुप पर साझा किए।

प्रबंधक श्री अरविन्द गुप्ता जी ने बताया की भारत में योगाभ्यास की परंपरा तकरीबन 5000 साल पुरानी है। योग को शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य का अद्भुत विज्ञान माना जाता है। इस प्राचीन पद्धति के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाता है।उन्होंने छात्राओं को योग से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

विद्यायल के अध्यक्ष अजय भार्गव जी ने स्लोगन के माध्यम से अध्यापिकाओं और छात्राओं को योग की महत्ता बताई।उन्होंने कहा ” योग दिवस मनाना है योग के जरिये रोगों को दूर भगाना है।

योग का अभ्यास हमें शरीर और मस्तिष्क के जुड़ाव द्वारा शरीर और मस्तिष्क के अनुशासन को सिखाता है। यह एक आध्यात्मिक अभ्यास है, जो शरीर और मस्तिष्क के संतुलन के साथ ही प्रकृति के करीब आने के लिए ध्यान के माध्यम से किया जाता है।

विद्यालय कार्यालय में कार्यरत महेंद्र सैनी जी ने विद्यालय में उपस्थित रहते हुए योग को सभी के लिए महत्वूर्ण बताया और कहा की वह रोजाना योग करते है और अद्भुत ऊर्जा का अनुभव करते हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21288 posts and counting. See all posts by News-Desk

One thought on “शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में योग दिवस पर छात्राओं ने किया योग

  • Like!! I blog quite often and I genuinely thank you for your information. The article has truly peaked my interest.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =