उत्तर प्रदेश

Kannauj News: चिरैयागंज हिंसा के मुख्य आरोपी के पैर में जा लगी गोली

Kannauj News:  दो दिन पहले हुई हिंसा के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गोली उसके पैर पर जा लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस टीम ने घेरकर उसे पकड़ लिया। जिला अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा है। मुख्य आरोपी पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित था।

 दीपावली के दूसरे ही दिन चिरैयागंज मोहल्ले की कांशीराम कालोनी में फैजी नाम के युवक ने अपने भाईयों, पिता और दोस्तों के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के नखाशा मोहल्ले के रहने वाले निखिल मिश्रा और क़ानूनगोयान मोहल्ले के चित्रांशु शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया था।

इस हमले में दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए थे। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण शहर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटनास्थल पर भारी फोर्स पहुंचा तो हमलावर भाग खड़े हुए।

बताया गया कि हिंसा का मुख्य आरोपी फैजी अपराधी किस्म का है और उसके ऊपर पहले से कई केस दर्ज हैं। मुख्य आरोपी फैजी पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित था।

उसको पकड़ने के लिए एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने सर्विलांस टीम और कोतवाली पुलिस को लगाया हुआ था। गुरुवार देर रात मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि सदर कोतवाली क्षेत्र के पैदाबाद तिराहे के पास अवैध असलहे के साथ कुछ लोग किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

सूचना के आधार पर सर्विलांस और पुलिस टीम पैदाबाद तिराहे पर पहुंच गई। पुलिस टीम को देख कर एक बदमाश ने तमंचे से फायर करना शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने भी जवाब में फायर किए। इस दौरान एक गोली उसके पैर में जा लगी। जिससे वह घायल होकर गिर गया। पुलिस कर्मियों ने घेरकर बदमाश को पकड़ लिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =