वैश्विक

South Korea: हैलोवीन फेस्टिवल के दौरान भगदड़ मचने से करीब 100 लोग घायल,सड़कों पर दर्जनों लोगों को दिया जा रहा सीपीआर

South Korea:  सियोल में हैलोवीन फेस्टिवल के दौरान भगदड़ मचने से करीब 100 लोगों के घायल होने की सूचना है. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि फेस्टिवल के दौरान एक संकरी सड़क पर उमड़ी भीड़ में भगदड़ मचने से इतनी संख्या में लोग घायल हो गए. वहीं, दर्जनों लोगों को दिल का दौरा पड़ने की खबर है.

राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने योंगसान-गु जिले के इटावन में रिस्पॉन्स टीम को तुरंत एक्शन लेने का आदेश दिया है. न्यूज एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी के एक अधिकारी चोई चेओन सिक ने कहा कि इटावन लीजर जिले में शनिवार रात भारी भीड़ के दौरान भगदड़ में करीब सौ लोग घायल हो गए. कितने लोगों को दिल का दौरा पड़ा, उनकी संख्या अधिकारी ने नहीं बताई. हालांकि, कहा कि ऐसे दर्जनों लोग थे.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इटावोन की सड़कों पर दर्जनों लोगों को सीपीआर दिया जा रहा है, जबकि कई अन्य को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने एक बयान जारी कर अधिकारियों से घायलों के लिए त्वरित उपचार सुनिश्चित करने और उत्सव स्थलों की सुरक्षा की समीक्षा करने को कहा है. 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21693 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − seven =