News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

नवनिर्मित पुलिस चौकी सराय का किया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उद्घाटन2 2 11Zon 14 |
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा मेरठ करनाल हाईवे पर बुढाना से फुगाना के बीच थानाक्षेत्र फुगाना में नवनिर्मित पुलिस चौकी सराय का उद्धाटन किया गया।
अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा मेरठ करनाल हाईवे पर थानाक्षेत्र फुगाना में नवनिर्मित पुलिस चौकी सराय का उद्धाटन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि नवनिर्मित पुलिस चौकी सराय मेरठ करनाल हाईवे पर स्थित है, काफी संख्या में वाहन इस हाईवे से होकर गुजरते है। पुलिस चौकी सराय पर तैनात पुलिसकर्मी हाईवे से गुजरने वाले वाहनों/यात्रियों की सुरक्षा, मदद भी करेंगे तथा साथ ही आने-जाने वाले वाहनों पर निगरानी भी रखेगें।
नवनिर्मित पुलिस चौकी सराय में क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले गांवों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी तथा आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढेगा, साथ ही किसी भी फरियादी/पीडित की समस्या पर तत्काल कार्यवाही भी की जा सकेगी। नवनिर्मित पुलिस चौकी सराय से बेहतर पुलिसिंग के साथ ही उत्पन्न समस्याओं में तत्काल पुलिस की सेवा आम जनता को मिल सकेगी। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नवनिर्मित पुलिस चौकी सराय पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में घूमकर लोगों से संवाद करें जिससे कि जनपद में भयमुक्त माहौल पैदा हो। इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थानाक्षेत्र के चौकीदारों को कम्बल वितरित किये गये, साथ ही चौकीदारों को निर्देशित किया गया कि उनके गांवध्मौहल्लों में कोई भी छोटी-बडी घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। चौकी में २४’७ पुलिसकर्मी उपलब्ध रहेंगे तथा हर समय पीने के लिए शुद्ध पेयजल एवं फरियादियों/पीडितों के बैठने की व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी फुगाना शरद चन्द्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

 

2 नवम्बर को धूमधाम के साथ निकलेगी श्री खाटू श्याम जी की भव्य शोभायात्रा:अशोक गर्गMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भगवान श्री खाटू श्याम का जन्मोत्सव आगामी 2 नवम्बर से 05 नवम्बर तक बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। यह जानकारी श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर परिवार के अध्यक्ष अशोक गर्ग ने गणपति धाम मे आयोजित एक प्रेसवार्ता मे दी। उन्होंने बताया कि 2 नवम्बर को प्रातः 9 बजे भगवान श्री खाटू श्याम जी की शोभायात्रा गणपति धाम मंदिर से प्रारम्भ होकर कूकडा मंडी,राजवाहा रोड, मुनीम कालोनी,बडा डाकखाना, गउशाला रोड, पीठ बाजार, बिन्दल बाजार एवं वकील रोड से होते हुए द्वारकापुरी, गंाधी कालोनी, अंसारी रोड, मोती महल, भगत सिंह रोड, झांसी की रानी, सदर बाजार महावीर चौक,भरतिया कालोनी से होते हुए मंदिर प्रागण मे पहंुच कर सम्पन्न होगी।
इस शोभा यात्रा मे 5 बैण्ड, 12 झंाकिया, बाबा श्याम का रथ जो हाथों से खींचा जायेगा शामिल रहेगा।
अध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया कि समिति द्वारा शोभायात्रा के सम्बन्ध में विभिन्न तैयारियंा की जा रही हैं। यह शोभायात्रा नगर के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी। दिनांक 3 नवम्बर को मंदिर प्रंागण मे सायं 7 बजे मेंहदी उत्सव होगा। 4 नवम्बर को भक्तों द्वारा बाबा को समर्पित चांदी के सिंहासन पर बाबा शोभायमान होंगे। 4 नवम्बर को सुबह 9 बजे निशान यात्रा शिव चौंक से प्रारम्भ होकर नगर के विभिन्न मार्ग से होती हुई मंदिर प्रंागण मे सम्पन्न होगी तथा रात्रि के 8 बजे से मंगला आरती तक प्रसिद्ध भजन गायक टीनू सिंह फगवाडा,तेजी ब्रदर्स अमृत्सर द्वारा बाबा का गुणगान किया जायेगा। दिनांक 5 नवम्बर को रात्रि 08 बजे से बाबा का विशाल जागरण होगा। जिसमें मुख्य भजन गायम सौरभ शर्मा कोलकाता व राजू शर्मा कोलकाता तथा नरेश पूनिया म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किये भजनो से बाबा को रिझाया जायेगा।
प्रेसवार्ता के दौरान श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर परिवार के समाजसेवी भीमसैन कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल,जे.पी.चचा, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल,अम्बरीश सिंघल, बिजेन्द्र रानो,विकास अग्रवाल, रजत राठी,नीरज गोयल, शशांक राणा, अमित गोयल, अमित गुप्ता, नवनीत गुप्ता रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, प्रतीक कंसल,शुभम तायल, अंकित अग्रवाल, अग्रिम सिंघल तथा अनेको गणपति खाटू श्याम मंदिर परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

 

वांछित को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चौकी प्रभारी रामलीला टीला उप निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा द्वारा घर में घुसकर मारपीट गाली-गलौज जान से मारने की धमकी वांछित अभियुक्त शावेज पुत्र शौकीन निवासी हलवाई वाली गली मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर अभियुक्तओ को हलवाई वाली गली मिमलाना गिरफ्तार किया गया ।

 

योग साधना शिविर हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में मौसम परिवर्तन के कुप्रभाव से बचने के लिए शुद्धि क्रियाएं कराई गई। सर्वोत्तम योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना प्रारंभ कराई। योग साधना उपरांत शुद्धि क्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि शुद्धि क्रियाएं षट्कर्म के अंतर्गत आती है। धोती ,बस्ती, नेति,नौली, त्राटक और कपालभाति ये छं होते हैं । शुद्धि क्रियाओं में कुंजल क्रिया व नेती क्रिया आती है। कुंजल क्रिया के करने से वात पित्त और कफ तीनों दांत में सम होती है इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। नेती क्रिया आंख नाक और कान के समस्त दोषों को दूर करने में बहुत सहायक है इसका शास्त्रीय नाम नेती क्रिया है । इसका आधुनिक वैज्ञानिक नाम ईएनटी केयर क्रिया है । इस क्रिया से गले की सफाई होती है अर्थात वाणी से संबंधित जो नारियां हैं वह भी उत्तेजित एवं प्रभावित होती हैं। सर्दी जुकाम के उपचार के लिए इससे बढ़कर कोई सहज एवं उत्कृष्ट उपाय नहीं है। नेति क्रिया के द्वारा नाक के स्लेष्मा में इकट्ठे आउट पनपते वे सभी कीटाणुओं को बाहर निकाला जाता है। यदि सर्दी नहीं भी हुई हो तो भी नियमित रूप से नेती क्रिया करने से नाक की सफाई होते रहने के कारण उसमें अधिकाधिक दक्षता बनी रहती है और इस प्रकार शरीर को स्वस्थ रखने में ओम सहयोग एवं सहायता मिलती है। नाक बंद रहने पर मुंह से सांस लेने से भीतर जाने वाली वायु का शुद्धिकरण ठीक से नहीं हो पाता तथा अनेक प्रकार के कीटाणु सीधे फेफड़ों में प्रवेश कर जाते हैं और शरीर को कमजोर बना देते हैं।
जिला प्रधान श्री राज सिंह पुंडीर ने कहा कि यदि नाक के भीतर की हड्डी या कोई मांसपेशी बढ़ जाए तो चिकित्सक शल्यक्रिया की सलाह देते हैं बहुत बार यह भी देखा गया है कि इससे रोग का अस्थाई निवारण तो हो जाता है किंतु ५-६ साल बाद वह फिर बढ़ती है और पुनरू शल्यक्रिया करानी पड़ती है । यदि श्वसन प्रणाली या सिक्स प्रदेश में इस प्रकार की कोई समस्या हो जाए तो उसके लिए योग में सूत्र नेति का अभ्यास बहुत महत्वपूर्ण है। सूत्र नेती द्वारा दोनों नासिका ओं में उत्पन्न अवरोध दूर किए जाते हैं जिससे प्राण वायु के आगमन में सुविधा होती है। युवा योग शिक्षक हर्षवर्धन ने कहा कि नेती क्रिया से मस्तिष्क शांत होता है। फल स्वरूप तनाव या सुस्ती दूर होती है मस्तिष्क में उत्तेजना हो या गर्मी हो या मिर्गी की बीमारी हो तो उस अवस्था में भी नेती क्रिया उपयोगी होती है। नेती क्रिया के आध्यात्मिक लाभ में कहा जाता है कि इसके अभ्यास से आज्ञा चक्र की जागृति होती है। आज्ञा चक्र की जागृति के साथ मन जब शांत होता है तब एकाग्रता की अनुभूति होती है और एकाग्रता के पश्चात मनुष्य अपने कर्मों का विश्लेषण सही प्रकार से कर सकता है। कहा जाता है कि नेति क्रिया से तीसरा नेत्र खुल जाता है। इस अवसर पर जिला बार संघ के पूर्व सचिव श्री ओम सिंह तोमर एडवोकेट, श्री अरुण कुमार शर्मा एडवोकेट, यशपाल बरवाला, केंद्र प्रमुख नीरज बंसल, रविंदर धीमान ,सुधीर गर्ग, क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी आदि साधकों में भी अपने विचार व्यक्त किए।

 

इंटर कालेज में हुआ वृक्षारोपण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आदि शंकराचार्य चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा राजकीय इंटर कालेज के क्रीड़ा स्थल में वृक्षारोपण किया गया जिसमे ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री शिवकुमार कौशिक, उपाध्यक्ष श्री शिवकुमार त्यागी, सचिव श्री मनोज दीक्षित, श्रीमती अनुराधा, राकेश शर्मा, मयंक त्यागी , अनंत दीक्षित आदि सदस्य मौजूद रहे। वृक्षारोपण में विभिन्न औषधियों से युक्त वृक्षों का रोपण किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारा विभिन्न औषधीय वृक्षों के गुणों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

 

चौकी प्रभारी ने की गश्तMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कोतवाली क्षेत्र की खालापार चौकी के नवागंतुक युवा चौकी प्रभारी अखिल चौधरी ने खालापार चौकी का कार्यभार संभालते ही पूरे क्षेत्र में गस्त कर क्षेत्रवासियों के मन मे सुरक्षा की भावना जागृत करते हुए ये अहसास भी करा डाला कि वो चौकी में आराम से बैठने वालों में से नही बल्कि क्षेत्र में घूम हर हालत पे पैनी नजर रखना उनकी आदत में शुमार है युवा निडर खालापार चौकी प्रभारी अखिल चौधरी ने अपने हमराह पुलिस कर्मियों को साथ ले क्षेत्र में गस्त किया व संधित लोंगो की तलाशी ले क्षेत्र में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई वहीं क्षेत्र के सम्मानित परिवार के लोंगो से कानून का साथ देने का आग्रह भी किया। दरअसल अखिल चौधरी को खालापार का पुराना अनुभव है कई वर्षों पूर्व पूर्व चौकी प्रभारी मनोज चहल के साथ चौकी पर रह चुके हैं व चप्पे चप्पे से वाकिफ भी हैं इसका पूरा लाभ अब अखिल चौधरी को मिल रहा है अखिल चौधरी के चौकी प्रभारी बनने से क्षेत्र के दबंग व अपराधी छवि के लोंगो में हड़कंप मंच गया है वो जानते हैं की अखिल चौधरी के प्रभारी रहते उनका क्षेत्र में रहना अब दुर्भल हो जाएगा

 

आधुनिक और स्वच्छ बाल्मीकि बस्ती बनेगी पुरकाजी कीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुरकाजी के वार्ड ४ स्थित बाल्मीकि बस्ती का पानी एक तालाब में जाता था तालाब बुरी तरह लोगो द्वारा कूड़ा करकट डालकर बन्द कर दिया गया था बस्ती के पानी की निकासी ना होने की वजह से पूरी बस्ती का बहुत बुरा हाल था आस पास खड़ा होना भी दूभर था चेयरमैन पुरकाजी ने बाल्मीकि बस्ती के उद्धार के लिए आदर्श योजना के तहत ना केवल तालाब की खूब खुदाई कराकर सारा मलबा बाहर फिकवाया सूलीवाला बाग की तर्ज पर उस तालाब के चारो तरफ आर सी सी की दीवारे और रास्ते रेलिंग की साथ लगाकर सौंदर्यीकरण किया जा रहा है भविष्य में कभी २०-३० साल बाद तालाब भर भी गया तो ओवर फ्लो पानी की निकासी के लिए बड़ी पाइपलाइन डाल दी गयी है जिसमे मोटर लगाए जायेंगे चेयरमैन फारूकी ने पुरकाजी की सबसे खराब इस बाल्मीकि बस्ती को सबसे अच्छी बस्ती बनाने का कार्य शुरू किया है आस पास के लोग बेहद खुश है। यही होता है असली विकास।

 

मंत्री कपिलदेव के आवास पर प्रजापित समाज का धरनाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ग्राम प्रधान पर छेडछाड का आरोप लगाते हुए पीडिता ने स्वजन के साथ मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के आवास पर धरना प्रदर्शन कर मामले की जंाच कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मंाग की। प्रजापति युवा शक्ति संगठन के बैनर तले राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल के आवास पर एकत्रित प्रजापति समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। पीडिता का आरोप है कि एफआईआर को 2 सप्ताह बीत जाने के बावजूद अभी तक आरोपी प्रधान पर कार्यवाही नही हो पाई है। थाना सिखेडा क्षेत्र के गंाव भिक्की निवासी ग्राम पंचायत की सफाईकर्मी ने ग्राम प्रधान के विरूद्ध छेडछाड का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पीडिता ने ग्राम प्रधान व उसके साथियों पर छेडछाड, मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया है। उक्त आरोपों के चलते आज प्रजापति युवा शक्ति संगठन के बैनर तले एकत्रित प्रजापति समाज के लोगो ने मामले की निष्पक्ष जंाच कराकर उचित कार्यवाही की मंाग की। इस दौरान प्रदेश सचिव इन्दर प्रजापति, अनुज प्रजापति लोकसभा अध्यक्ष बागपत, रकमपाल प्रजापति, मोहनदास प्रजापति, संजय कुमार, जतिन कुमार, कन्या प्रजापति, जय प्रजापति आदि प्रजापति समाज के दर्जनो लोग मौजूद रहे।

दो बाइक सवार घायल, एक की हालत गंभीर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कांवड़ मार्ग पर भोपा क्षेत्र में निरगाजनी के पास कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ी निवासी मनरेगा मजदूर गोविंद और संजीव बाइक पर सवार होकर कांवड़ मार्ग से ककरौली क्षेत्र के रजबहे में सफाई कार्य करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह निरगाजनी के निकट पहुंचे तो भोपा की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों मजदूर घायल हो गए। गोविंद की टांग टूट गई। पुलिस ने घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। गंभीर हालत के कारण गोविंद को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

रिक्शा चालक घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कार की चपेट मे आकर रिक्शा चालक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार गंाव बिलासपुर निवासी शौकत ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा कर रहा है। बताया जाता है कि आज दोपहर के वक्त ई-रिक्शा चालक शौकत अपनी रिक्शा द्वारा कूकडा ब्लॉक पर जा रहा था कि जैसे ही वह बिलासपुर चौराहे के समीप पहंुचा कि इसी बीच वह मेरठ की और से तेजी के साथ आ रही कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। आसपास से कुछ ग्रामीणो ने घायल शौकत को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

 

भंडारे का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गोपाष्टमी के पावन पर्व पर नदी रोड, देवी मन्दिर शहर स्थित श्री गौशाला सभा द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की सफलता हेतु मंदिर समिति की और से विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। श्री गौशाला सभा,मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष आशुतोष स्वरूप बंसल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि दिनांक 01 नवम्बर 2022,कार्तिक मास,शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि संवत 2079 गोपाष्टमी के पावन पर्व दिन मंगलवार को दोपहर 12ः30 बजे गौ पूजन एवं भण्डारे का आयोेेेेेेजन किया जायेगा।

 

कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटी को गिरफ्तार किया। थाना रतनपुरी पर नियुक्त व0उ0नि0 अमीर सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त नरेश कुमार पुत्र स्व0 जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम अम्बरपुर थाना रतनपुरी, मु0नगर को अम्बरपुर स्कूल के पास से गिऱफ्तार किया गया ।इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 सन्दीप कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त बबली उर्फ परविन्दर पुत्र धन सिंह निवासी ग्राम हाजीपुर थाना जानसठ को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना को0नगर पर नियुक्त उ0नि0 सतपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त तस्लीम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी खालापार थाना को0नगर, मु0नगर को मीनाक्षी चौक गुडडू जूस वाले की दुकान के पास से मय 23,000/रूपये गिऱफ्तार किया गया।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =