वैश्विक

Jaipur: अफीम की तस्करी करते BSF का इंस्पेक्टर राजेन्द्र कुड़ी गिरफ्तार,मिली 4 किलो अफीम

क्राइम ब्रांच ने उसके बाद राजेंद्र कुड़ी से पूछताछ की. पूछताछ के बाद क्लू मिलने पर पुलिस ने उसके साथ मिलकर अफीम बेचने वाले कैलाश देवंदा और मदन बराला को चौमूं इलाके से गिरफ्तार किया है.

Jaipur कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को मादक पदार्थों की तस्करी  करने तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. क्राइम ब्रांच ने जयपुर में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है.

इनमें एक बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स का इंस्पेक्टर राजेंद्र कुड़ी (Border Security Force Inspector Rajendra Kudi) भी शामिल है. वह मणिपुर में पदस्थापित है. उसके अलावा दो अन्य तस्करों को पकड़ा गया है. पुलिस उनसे पूछताछ करने में जुटी है. पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन तस्करों को तार-तार कहां जुड़े हुए हैं.

क्राइम ब्रांच के अनुसार अफीम तस्करी के आरोप में पकड़ा गया बीएसएफ का इंस्पेक्टर राजेंद्र कुड़ी सीकर का रहने वाला है. वह आसाम से अपनी कार में अफीम को छिपाकर जयपुर लाता है. पुलिस ने राजेंद्र कुड़ी की कार से करीब साढ़े 4 किलो से ज्यादा अफीम बरामद की है. इसके अलावा एक पिस्टल, दो मैग्जीन और 12 कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस ने अफीम, हथियार और कार जब्त कर राजेन्द्र कुड़ी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने उनसे भी 1 किलो 300 ग्राम अफीम और 70 हजार रुपये की नगदी बरामद की है. पुलिस ने अफीम के इन तस्करों के कब्जे से भी एक कार को जब्त किया है. पूछताछ में सामने आया कि आसाम से लाई गई अवैध अफीम की खेप को जयपुर और सीकर इलाकों में बेचा जाता है.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

विष्णु शर्मा.Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + nineteen =