वैश्विक

Sukhdev Singh Gogamedi Murder: 2 हमलावरों और उनके एक मददगार को चंडीगढ़ से किया गया गिरफ्तार

Sukhdev Singh Gogamedi Murder के लिए जिम्मेदार 2 हमलावरों और उनके एक मददगार को पुलिस ने पकड़ लिया है. पुलिस ने हमलावरों की सूचना देने वाले को पांच-पांच लाख रुपए के इनाम की घोषणा भी की थी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस हत्याकांड के बाद राज्य के हालात को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात की थी. इससे पहले राज्यपाल मिश्र ने बुधवार को पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए. 

एक पुलिस सूत्र ने कहा, “एसीपी उमेश बर्थवाल के नेतृत्व में एक टीम डीसीपी (क्राइम ब्रांच) अमित गोयल के नेतृत्व में चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई और उन्होंने राजस्थान पुलिस के साथ जानकारी शेयर की। उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में छापेमारी की, जहां से दो शूटरों (रोहित और नितिन) और उधम नामक के उनके एक सहयोगी को पकड़ लिया गया।”

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों को दिल्ली लाया जा रहा है और फिर उन्हें राजस्थान पुलिस को सौंप दिया जाएगा। पुलिस उनके दावों की पुष्टि कर रही है कि हत्या जातिगत प्रतिद्वंद्विता के कारण हुई थी। घटना के बाद जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर रोहित गोदारा ने एक फेसबुक पोस्ट में गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। राजस्थान पुलिस ने कहा था कि हमलावरों के पकड़े जाने के बाद इस लिंक की जांच की जाएगी।

इससे पहले शनिवार को रामवीर नाम के व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि रामवीर ने ही नितिन फौजी के लिए सारे इंतजाम घटना वाले दिन करवाए थे। बता दें कि रामवीर, आरोपी नितिन का करीबी दोस्त भी है और साजिश में दोनों का हाथ रहा है।

जयपुर के सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के दोनों आरोपियों नितिन फौजी और रोहित को पकड़ लिया गया है. नितिन और रोहित राठौर के साथ उनके तीसरे साथी उधम को भी गिरफ्तार किया गया है. वह इन दोनों का काफी पुराना दोस्त है और उसी ने इन दोनों को लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराया था.

अब इन तीनों को जयपुर लाया जा रहा है. पुलिस दोपहर करीब दो बजे इन तीनों को लेकर जयपुर पहुंचेंगी. पुलिस आज दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जयपुर में इस पूरे मामले की साजिश का खुलासा करेगी.

सुखदेव गोगामेड़ी हत्याकांड का एक मास्टरमाइंड विरेन्द्र चारण दुबई में है. अप्रेल में ही कोलकाता से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर वह नेपाल के रास्ते दुबई पहुंचे गया था. आरोप है कि विरेन्द्र चारण ने ही शूटरों तक हथियार पहुंचाए थे.

दोनों शूटर चंडीगढ़ के सेक्टर 22A के शराब के ठेके के ऊपर बने गेस्ट हाउस में ठहरे थे. दोनों शूटरों को यहीं से राजस्थान पुलिस की एसआईटी और दिल्ली पुलिस ने दबोच लिया. सुखदेव गोगामेड़ी की हत्या शूटरों ने 2 अत्याधुनिक विदेशी हथियारों से की. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रॉन्च दोनों शूटरों से पूछताछ कर रही है. उनके मददगार उधम को राजस्थान पुलिस अपने साथ लेकर गई है.

राजस्थान पुलिस के एडीजी क्राइम दिनेश एमएन की अगुवाई में आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली और राजस्थान पुलिस ने यह ज्वाइंट आपरेशन चलाया था.दोनों बदमाशों को फरार होने में मदद करने वाले रामवीर जाट को भी पुलिस ने कल गिरफ्तार किया था. रामवीर जाट और नितिन फौजी दोस्त हैं.

सूत्रों के मुताबिक शरण लेने के लिए दोनों आरोपी कुल्लू की तरफ गए थे. पहले हिसार में बदमाश उधम तक इन दोनों बदमाशों को पहुंचाया गया था. जहां से इन दोनों को टैक्सी चाहिए थी ताकि किसी को कोई शक नहीं हो. लेकिन बाद में प्लान बदल कर दोनों शूटर उधम की गाड़ी में ही कुल्लू की तरफ गए थे.

मगर कुल्लू रूट पर जाते ही ये दोनों शूटर वापस लौट गए. क्योंकि इनकी तलाश के लिए सभी राज्यों की पुलिस पीछे पड़ी थी. उसके बाद ये वापस कल शाम को चंडीगढ़ पहुंचे थे. जहां पर उधम दोनों को लेकर आया था. वहीं पर रात को शराब की दुकान के अहाते में बैठकर शराब पी रहे थे और आगे की प्लानिंग की जा रही थी.

दोनों आरोपी नवीन शेखावत नाम के व्यक्ति के माध्यम से उनके घर पहुंचे थे। हमलावरों ने भागने से पहले नवीन शेखावत को भी गोलियों से भून दिया था। एक सूत्र ने कहा कि क्राइम ब्रांच की नई दिल्ली रेंज को सूचना मिली कि दोनों आरोपी चंडीगढ़ में छिपे हुए हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें तुरंत छापेमारी के लिए निकलने के लिए कहा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + three =