वैश्विक

Rajasthan: अलवर शाहजहांपुर में करीब 10 साल के बच्चे की गला काटकर क्रूरतापूर्वक हत्या

Rajasthan के अलवर जिले के शाहजहांपुर में करीब 10 साल के बच्चे की गला काटकर क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी गई. आरोपी ने बच्चे का मर्डर कर शव खेत में डाल दिया. घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया. घटना की सूचना मिलते ही सीएचसी पर भारी संख्या में लोगों को जमावड़ा लग गया. हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. हत्या का शिकार हुआ मासूम शनिवार शाम से लापता था. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

पुलिस के अनुसार शाहजहांपुर कस्बे में आज सुबह खेत में करीब 10 साल के बच्चे का शव मिला. बच्चे का गला काटा हुआ था. बच्चे की शिनाख्त शाहजहांपुर कस्बे के बंजारा बस्ती निवासी अनिल (10) पुत्र पांडू बंजारा के रूप में हुई. वह शनिवार शाम को घर से खेलते समय गायब हो गया था. उसके बाद रविवार को सुबह उसका शव पास के एक खेत में पड़ा मिला.

मृतक बालक अनिल के ताऊ रणजीत सिंह ने बताया कि उनके भाई पांडु का लड़का अनिल शनिवार शाम घर के पास खेलते समय गायब हो गया था. बच्चे को काफी जगह ढूंढा गया लेकिन वह कहीं नहीं मिला. उसके बाद बच्चे के गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई. आज सुबह पास के एक खेत में बच्चे का शव मिला. बच्चे का गला किसी धारदार हथियार से हुआ है. पेट में चाकूनुमा हथियार से घोंपने का निशान भी मिला है.

रणजीत सिंह ने बताया उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है. मृतक बालक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. नीमराणा पुलिस उपाधीक्षक अमीर हसन का कहना है कि बच्चे की हत्या की गई है. हम सभी एंगल से मामले में जांच कर रहे हैं. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =