Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मंत्री कपिलदेव के आवास पर प्रजापित समाज का धरना

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ग्राम प्रधान पर छेडछाड का आरोप लगाते हुए पीडिता ने स्वजन के साथ मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के आवास पर धरना प्रदर्शन कर मामले की जंाच कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मंाग की। प्रजापति युवा शक्ति संगठन के बैनर तले राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल के आवास पर एकत्रित प्रजापति समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया।

पीडिता का आरोप है कि एफआईआर को 2 सप्ताह बीत जाने के बावजूद अभी तक आरोपी प्रधान पर कार्यवाही नही हो पाई है। थाना सिखेडा क्षेत्र के गंाव भिक्की निवासी ग्राम पंचायत की सफाईकर्मी ने ग्राम प्रधान के विरूद्ध छेडछाड का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पीडिता ने ग्राम प्रधान व उसके साथियों पर छेडछाड, मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया है।

उक्त आरोपों के चलते आज प्रजापति युवा शक्ति संगठन के बैनर तले एकत्रित प्रजापति समाज के लोगो ने मामले की निष्पक्ष जंाच कराकर उचित कार्यवाही की मंाग की। इस दौरान प्रदेश सचिव इन्दर प्रजापति, अनुज प्रजापति लोकसभा अध्यक्ष बागपत, रकमपाल प्रजापति, मोहनदास प्रजापति, संजय कुमार, जतिन कुमार, कन्या प्रजापति, जय प्रजापति आदि प्रजापति समाज के दर्जनो लोग मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =