उत्तर प्रदेश

Meerut News: मंगत पुरम में धर्म परिवर्तन, हिन्दू संगठनों में गुस्सा

Meerut News: एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि, धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस को शिकायत मिली थी। जिसकी जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी को दी गई थी। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना ब्रह्मपुरी पर 3 महिलाओं समेत 9 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया। फिलहाल जांच जारी है।

धर्म परिवर्तन के इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों में गुस्सा है। वहीं, बड़ी संख्या में लोगों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की सूचना पर इंटेलिजेंस और एलआईयू अलर्ट हो गई है।

इस पूरे मामले की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है। साथ ही, वहां रहने वाले लोगों से भी बातचीत की जा रही है। हिंदू जागरण मंच से जुड़े सचिन सिरोही ने कहा, सनातन धर्म को खत्म करने का क्या खेल चल रहा है? इस खेल पर रोक लगनी चाहिए। ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए। जो भविष्य में धर्म परिवर्तन कराना तो दूर, सोच भी न सकें।

 बीजेपी नेता दीपक शर्मा का कहना है कि दिल्ली रोड पर होटल मुकुट महल के पीछे मंगत पुरम बस्ती में रहने वाले 100 से ज्यादा लोगों का दिल्ली के कुछ लोगों ने धर्म परिवर्तन कराया।

यह काम पिछले तीन साल से चल रहा है। कोरोना काल में बस्ती के लोगों को राशन और पैसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए तैयार किया गया था। अब बाकी लोगों पर भी दबाव बनाया जा रहा है और धमकी दी जा रही है। मंगत पुरम में एक अस्थाई धर्मस्थल का निर्माण भी कराने की बात बताई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =