Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar मे ध्वस्त होंगे हाईवे के 100 फुट में बनें मकान, दुकान ओर होटल, अफसरों ने लगाए निशान

Muzaffarnagar. जनपद में पानीपत-खटीमा हाईवे के निर्माण की प्रक्रिया तेज होने के साथ ही अब हाईवे के निर्माण में बाधा बने मकानों व दुकानों आदि को हटाने का सिलसिला भी तेज हो गया है। पानीपत खटीमा राजमार्ग के दोनों ओर सड़क के मध्य से 50-50 फुट दूरी तक बने दुकान, मकान व होटल को जल्द ही ध्वस्त करा कर सड़क निर्माण कराया जाएगा। जनपद के कस्बा जानसठ में अधिकारियों की ओर से दुकान, मकान व होटल हटाने को दो दिन का मौखिक समय दिया गया है। इस बीच कस्बे के पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में व्यापारियों ने निशानदेही की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील जानसठ के राजस्व विभाग से जुडी टीम तथा एनएचएआई के अधिकारियों ने कस्बा जानसठ में सड़क की पैमाइश कराई। इसके बाद सड़क के बीच से दोनों ओर 50-50 फुट तक निशानदेही की गई। अधिकारियों ने सभी दुकानदारों, मकान मालिकों और होटल मालिकों को 50-50 फीट की दूरी तक अपना निर्माण हटाने के लिए दो दिन का समय दिया है।

एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार शासन की ओर से मुजफ्फरनगर बाईपास से लेकर मीरापुर के मोंटी विलियन होटल तक पानीपत-खटीमा राजमार्ग को अब नेशनल हाईवे बनाया जाएगा। इसका नाम एनएच-709 एडी दिया गया है। मीरापुर के मोंटी विलियन होटल से लेकर गांव सालारपुर तक एनएच-709 एडी बनाने का निर्माण कार्य आधा हो चुका है। मुजफ्फरनगर बाईपास से लेकर गांव कवाल तक भी बीच-बीच में काम पूरा कर दिया गया है।

इस बीच कस्बे के पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर ने एनएचएआई के अधिकारियों से मिलकर विरोध जताया। कहा कि जब भी पानीपत-खटीमा राजमार्ग का निर्माण कार्य हुआ, तभी दक्षिण दिशा की ओर से ही अधिक जगह का कटान कराया गया है, जबकि उत्तर दिशा की ओर से अधिक भूमि लेने की आवश्यकता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21333 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − one =