Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पीएचसी और सीएचसी को कोरोना हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिये

मुजफ्फरनगर। जिले के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोरोना हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी, ताकि वहां पर लोगों को कोरोना से बचाव और उपचार संबंधित जानकारी दी जा सके। प्रदेश की स्वास्थ्य सचिव वी. हेकाली झिमोमी की ओर से भेजे गए पत्र में यह निर्देश दिए गए हैं कि सभी पीएचसी और सीएचसी पर ओपीडी सेवाएं शुरू करने के साथ ही कोरोना हेल्प डेस्क पर पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि शासन से पत्र मिलने साथ ही जनपद की सभी पीएचसी और सीएचसी को कोरोना हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जिले में नौ सीएचसी और ४८ पीएचसी हैं।

सीएमओ ने बताया शासन से मिली गाइड लाइन के मुताबिक कोरोना हेल्प डेस्क पर तैनात पैरा मेडिकल स्टाफ इंफ्रारेड थर्मामीटर और पल्स ऑक्सीमीटर से लैस होगा। यानी कोरोना हेल्प डेस्क पर ही इस बात की जांच कर ली जाएगी कि मरीज को बुखार है कि नहीं,इसके अलावा यह भी पता लगा लिया जाएगा कि मरीज के शरीर में ऑक्सीजन का लेबल कितना है।

इसके साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर ऐसे साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं

जिसमें यह स्पष्ट रूप में अंकित किया जाएगा कि हेल्प डेस्क में फ्लू और बुखार के रोगियों की जांच की जाती है।

सीधे हेल्प डेस्क पर जाने के लिए रास्ते की जानकारी भी बोर्ड पर दी जाएगी ताकि मरीज को इधर-उधर न भटकना पड़े और वह कम से कम लोगों के संपर्क में आए। सभी स्वास्थ्य केंद्रों को जरूरत के हिसाब से इंफ्रारेड थर्मामीटर और पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराये जायेंगे । 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =