Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी, जांच में शिकायतों को सही पाते हुए मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की संस्तुति

मुजफ्फरनगर। स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी सरदार बलजीत सिंह एवं ठेकेदार विनय राणा पर टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। यह  मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद नगर मजिस्ट्रेट ने जांच कर मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की संस्तुति करते हुए जांच आख्या भेजी थी।

इस मामले को लेकर ठगी के शिकार व्यक्ति ने ऑन लाइन रिपोर्ट भी दर्ज करा दी  थी।टेंडर दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में स्वच्छ भारत मिशन के संविदा कर्मी सरदार बलजीत सिंह के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत के साथ शिकायतकर्ता लवी त्यागी द्वारा प्रशासन व पुलिस से की गई शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा सरदार बलजीत सिंह एवं ठेकेदार विनय राणा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ना किए जाने के बाद केशवपुरी निवासी अनू त्यागी ने मामले को लेकर ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई थी।

इस मामले से शासन को भी अवगत कराया है तथा सारे दस्तावेज भी भेज दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायतकर्ता ने बलजीत सिंह एवं ठेकेदार नवीन राणा के बीच फोन पर हुई बातों की वायरल ऑडियो में जिले के नगर निकायों के साथ-साथ बरेली, प्रयागराज एवं लखनऊ आदि जिलों में भी काम दिलाने की बात कही गई है।

इसके अलावा इस ऑडियो में मुजफ्फरनगर नगर पालिका के अलावा भोकरहेड़ी, मीरापुर, शाहपुर और बुढ़ाना नगर पंचायतों में भी होने वाले कार्य दिलाने की भी बात भी उक्त दोनों कहते सुनाई दे रहे हैं।

मामले की जांच नगर मजिस्ट्रेट को सौंपी गई थी और उन्होंने अपनी जांच में शिकायतों को सही पाते हुए मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की संस्तुति सहित जांच आख्या पुलिस अधीक्षण को भेजी थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =