Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar के बडे भाकियू नेता से 79 लाख ठगने वाली महिला गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Muzaffarnagar जनपद में भारतीय किसान यूनियन के बडे नेता से हुई 79 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके बेटे की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि भाकियू नेता के साथ यह ठगी गैस एजेंसी नाम कराने को लेकर हुई।

आरोप है कि भारतीय किसान यूनियन की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष रतनपुरी निवासी कपिल सोम से गैस एजेंसी देने के नाम पर गढ़मुक्तेश्वर की आदर्श नगर कॉलोनी निवासी एजेंसी मालकिन मीनाक्षी तोमर, उसके पति हरि तोमर और बेटे विनीत कुमार ने 79 लाख 24 हजार रुपये हड़प लिए थे। यह पैसे कपिल ने अपने और अपने भाई के बैंक खाते से ट्रांसफर किए थे।

इसके अलावा कपिल द्वारा करीब 24 लाख रुपये एजेंसी मालकिन मीनाक्षी उसके पति हरि तोमर और उसके पुत्र विनीत को नकद भी दिए गए थे। आरोप है कि रुपये मिलने के बाद इन लोगों ने एजेंसी नाम करने से साफ इंकार कर दिया। जब रुपये वापसी की बात आयी, तो इन लोगों ने रुपये देने से भी मना कर दिया।

इस मामले मे कपिल सोम की ओर से 12 अप्रैल को मीनाक्षी तोमर, उसके पति हरि तोमर और पुत्र विनीत कुमार के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि जिस गैस गोदाम का इन लोगों ने कपिल सोम के नाम बैनामा किया था, उस गोदाम पर बैंक का लोन बकाया था, जिस कारण इस मामले में अतिरिक्त धारा भी बढ़ाई गई थी।

पुलिस ने 22 जून को आरोपी हरि तोमर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 18 अक्तूबर को ही पुलिस ने फरार आरोपियों के पैतृक घर पर धारा 82 के तहत कुर्की नोटिस चस्पा किए थे। सोमवार को रतनपुरी पुलिस ने नामजद एजेंसी मालकिन मीनाक्षी तोमर को गिरफ्तार किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + two =