पुलिस ने किया सूफी की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने खालापार में ५ महीने पूर्व की गई एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक २७ जनवरी २०२० को थाना क्षेत्र कोतवाली नगर के खालापार के रहने वाले मौहम्मद शाकिर के पिता अब्दुल सलाम खान उम्र करीब ६१ वर्ष की अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी।
~सराहनीय कार्य~
थाना कोतवाली नगर:- हत्या की घटना का सफल अनावरण।
आपसी रंजिश के चलते की गयी हत्या।अभियुक्त वर्तमान में हिस्टीशीटर(HS-618A)अपराधी है जिसपर संगीन धाराओं में लगभग 02 दर्जन अभियोग दर्ज है।
बरामदगी-
*1 तमंचा ,1 जिन्दा कार0 315 बोर(आलाकत्ल)@CMOfficeUP @Uppolice pic.twitter.com/PQufTUcSXm— MUZAFFARNAGAR POLICE (@muzafarnagarpol) June 24, 2020
कोतवाली पुलिस उक्त घटना का अनवारण करते हुए हत्यारें को आलाकत्ल तमंचा मय कारतूस के गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार इस मामले में गिरफ्तार किया गया अभियुक्त नजर मृतक अब्दुल सलाम के घर के पास खाली पड़े प्लाट में गौकशी हेतु गायों को उतारता था
जिसका मृतक अब्दुल सलाम द्वारा कई बार विरोध किया गया तथा कई बार दोनों के बीच कहा सुनी भी हुई थी। नजर मृतक अब्दुल वहाब से रंजिश रखने लगा और आपसी रंजिश के चलते अभियुक्त नजर ने अब्दुल सलाम को उसके घर में घुसकर अपने बेटे का इलाज कराने का बहाना बनाते हुए गोली मार दी
जिससे अब्दुल वहाब की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त नजर कुरैशी पर पूर्व में भी हत्या व गौकशी के अभियोग दर्ज है और वह कोतवाली नगर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी है।
