उत्तर प्रदेश

Lucknow News: चलती हुई गाड़ी में भीषण आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Lucknow News: समता मूलक चौराहे पर वीरवार शाम को चलती हुई गाड़ी में भीषण आग लग गयी। ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर मुश्किल से जान बचायी। आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंच गयी।

फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी ने धूं-धूं जलती आग पर काबू पा लिया है। फिल्हाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गाड़ी में आग लगने के कारण चौराहे पर भीषण जाम भी लग गया था, लेकिन पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद में जाम खुलवाया।

 स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से एक युवक जा रहा था, लेकिन समता मूलक चौराहे के पास में अचानक कार में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी पहुंची और उन्होने आग पर काबू पा लिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21838 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 1 =