वैश्विक

Maharashtra: पहले पति और पूर्व लिव इन पार्टनर ने महिला और उसके प्रेमी पर तेजाब फेंका

Maharashtra के पालघर जिले के नालासोपारा से एसिड अटैक का मामला सामने आया है. सोमवार की रात, 20 वर्षीय एक विवाहित महिला और उसके प्रेमी पर पहले पति और पूर्व लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया. महिला और उसका प्रेमी दोनों बुरी तरह से घायल हैं और उनका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने पहले पति को घरेलू कलह के चलते छोड़ दिया था और फिर एक पुरुष के साथ रहने लगी.

बाद में महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर को भी छोड़ दिया और तीसरे व्यक्ति के साथ रहने चली गई. इससे उसका पति और पूर्व लिव-इन पार्टनर दोनों महिला से नाराज थे. इन दोनों ने कथित तौर पर सोमवार की रात सोते समय महिला और उसके प्रेमी पर तेजाब फेंक दिया. अलग हुए पति और पूर्व लिव-इन पार्टनर द्वारा कथित तौर पर तेजाब फेंके जाने के बाद 20 वर्षीय विवाहित महिला और उसका प्रेमी झुलस गए हैं.

पेल्हार पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, ‘महिला और उसके प्रेमी का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया गया था, और दोनों आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के प्रयास जारी हैं.’

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 7 =