वैश्विक

भारत उनके देश पाकिस्तान पर हमले की साजिश रच रहा है- शाह महमूद कुरैशी

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को भारत पर आरोप लगाया कि वह चीन के साथ सीमा विवाद से अपने देश में विपक्षी दलों का ध्यान हटाने के लिए उनके देश पर हमले की साजिश रच रहा है। कुरैशी का बयान इसके एक दिन बाद आया है जब भारत ने पाकिस्तान से कहा था कि वह नई दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग से कर्मचारियों की संख्या आधी करे। 

एक समाचार चैनल से बात करते हुए कुरैशी ने कहा, ‘भारत का रुख एकदम साफ है। वह अपने देश में विपक्षी दलों का ध्यान चीन के साथ अपने सीमा विवाद से भटका कर पाकिस्तान पर लाना चाहता है।’ कुरैशी ने दावा किया कि भारत पाक के खिलाफ फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन (ऐसी शत्रुतापूर्ण कार्रवाई जिसे करने वाले की पहचान अस्पष्ट हो) शुरू करने का बहाना ढूंढ रहा है। 

पाक विदेश मंत्री ने चीन के साथ सीमा विवाद पर नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना का जिक्र करते हुए कहा, भारत में विपक्ष सवाल कर रहा है कि उनकी सरकार जवाब नहीं दे रही है। कुरैशी ने भारत को पाकिस्तान पर कोई हमला करने से परहेज करने की चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे किसी भी दुस्साहस का पाकिस्तान पूरी ताकत से जवाब देगा। 

नयी दिल्ली में पाकिस्तानी राजनयिकों के खिलाफ जासूसी के आरोपों पर कुरैशी ने कहा कि ये आरोप बेबुनियाद हैं।

उल्टे उन्होंने ही आरोप लगाया कि भारत में पाकिस्तानी कर्मचारियों को परेशान किया गया और उनकी कारों का पीछा किया गया। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद में भारतीय मिशन के प्रभारी को मंगलवार को तलब किया गया था और कहा गया कि भारतीय कर्मचारियों से भी ऐसा ही व्यवहार किया जाएगा।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 12 =