Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- पड़ौसी के आतंक से परेशान पीड़ित परिजनों ने डीएम से लगाई गुहार, पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांव अलमासपुर के पीड़ित परिजनों ने पड़ौस में ही रहने वाले सफाई कर्मी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जिलाअधिकारी चंद्रभूषण सिंह से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार ने थाना नई मंडी पुलिस पर भी कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है।

दरअसल आज जिलाधिकारी कार्यालय पर दीपक कुमार अपने परिवार के साथ पहुंचे और अपने पड़ौस में ही रहने वाले सुनील पर मारपीट का आरोप लगाया और बताया कि आरोपियों ने उनके साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट की। पीड़ित युवक ने बताया कि वह नगर पालिका मुजफ्फरनगर में सफाई निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं 

पड़ौस में रहने वाले सुनील और उसकी पत्नी आए दिन नाली का कूड़ा मकान के सामने निकाल देते हैं कई बार मना करने के बाद भी वह अभद्रता करते हैं। इस संबंध में चौकी प्रभारी कुकड़ा मंडी थाना ने मंडी को भी अवगत कराया लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिससे उनका हौसला और बुलंद हो गया है।

पीड़ित ने बताया कि वह 2 नवंबर को अपने घर में बैठा खाना खा रहा था तभी काला सुनील व दीपक उसके साथ अभद्रता करने लगे और उसके साथ जान से मारने की नियत से मारपीट की और सभी अभद्रता करते हुए भाग गए।

पीड़ित ने अपना मेडिकल जिला अस्पताल में कराया लेकिन थाना ने मंडी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसी संबंध में आज पीड़ित ने अपने परिवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुल्जीमानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + eight =