Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- जिला कार्यक्रम अधिकारी ने की समीक्षा बैठक

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी/प्रभारी की विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशो के क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार गोंड द्वारा सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी/प्रभारी की विभागीय कार्य संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित की गई

जिसमें पोषण ट्रैकर ऐप पर की जाने वाली फीडिंग, ऑनलाइन मासिक एमपीआर फीडिंग की तथा विभागीय आंगनवाड़ी केंद्र में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत किए जाने वाले कार्य की सूची के संबंध में संबंधित खंड विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान से स्वयं संपर्क करने हेतु निर्देशित किया गया। पोषण ट्रैकर एप पर आधार फीडिंग, गृह भ्रमण एवं मेसरिंग एफिशिएंसी में तथा भारत सरकार के पोर्टल पर ऑनलाइन एम पी आर प्रत्येक माह शत प्रतिशत प्रगति/फीडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती सैम बच्चों की संख्या कम होने पर रोष प्रकट करते हुए प्रत्येक परियोजना से दो-दो सैम बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती करवाने तथा आगामी समीक्षा बैठक में सैम बच्चों के गृह भ्रमण की रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त सीडीपीओ/प्रभारी को गोद लिए गए आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र में परिवर्तित करने हेतु मा० जनप्रतिनिधिगण एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों से स्वयं संपर्क करने करने एवं आवश्यक कार्यवाही कराने के निर्देश दिए गए।

पोषण वाटिका निर्माण की समीक्षा करते हुए निर्मित पोषण वाटिका के फोटोग्राफ एवं केंद्रवार सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। समस्त सीडीपीओ/प्रभारी को प्री स्कूल किट व प्रिंटिंग मैटेरियल की अवशेष सामग्री नियमानुसार परियोजना स्तर पर स्टॉक पंजिका में अंकन एवं सीडीपीआ/प्रभारी द्वारा सत्यापन तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्राप्त सामग्री का मुख्य सेविकाओं द्वारा सत्यापन के निर्देश दिए गए।

उक्त के अतिरिक्त गत जिला पोषण समिति बैठक में निर्गत निर्देशों तथा निदेशालय लखनऊ के बैठक एजेंडानुसार निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन के निर्देश दिए गए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − eleven =