Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- छपार थाना प्रभारी आशुतोष लाइन हाजिर , उप निरीक्षक सत्यपाल सिंह बनाए गए प्रभारी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की ओर से आज की गई बड़ी कार्रवाई के अंतर्गत छपार थाने के प्रभारी को लाइन में हाजिर होने का फरमान सुनाया गया है।

एक अन्य सब इंस्पेक्टर को फ़िलहाल छपार थाने की कमान सौंपी गई है। थानेदार के खिलाफ की गई इस कार्यवाही से लापरवाह पुलिस अफसरों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छपार थाने पर प्रभारी के तौर पर तैनात आशुतोष को लाइन में हाजिर होने का फरमान सुनाया है।

सब इंस्पेक्टर सत्यपाल सिंह को फिलहाल एसएसपी द्वारा छपार थाने की कमान सौंपी गई है। थानेदार को एसएसपी द्वारा लाइन हाजिर कर दिए जाने से लापरवाही बरतने वाले पुलिस अफसरों एवं कर्मचारियों में अब हड़कंप मच रहा है।

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल जनपद की कानून, सुरक्षा और शांति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के दृष्टिगत लापरवाह एवं भ्रष्टाचार में लिप्त पुलिस अफसरों व कर्मचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए विभागीय व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के प्रयासों में लगे हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 3 =