वैश्विक

Shiv Sena के बडे नेता की भारी फोर्स के बीच गोलियों से भूनकर हत्या, मचा हडकंप

पंजाब के अमृतसर में शिवसेना (Shiv Sena ) नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना शहर के एक मंदिर के बाहर हुई है. शिवसेना नेता मंदिर के बाहर धरना दे रहे थे और तभी भीड़ में से किसी ने सूरी को गोली मार दी. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.

बताया जा रहा है उन्हें कई राउंड गोलियां मारी गई हैं. पुलिस ने सूरी के शव को कब्जे में लिया है और आगे की जांच में जुट गई है.जानकारी के मुताबिक शिवसेना नेता सुधीर सूरी मंदिर के बाहर धरना दे रहे थे. उनके धरने को समर्थन देने के लिए वहां पर काफी भीड़ थी.

इसी दौरान वहां पर मौजूद हमलावर ने उन पर फायरिंग कर दी. फायरिंग की आवाज सुनने के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुधीर सूरी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

. मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में घेराबंदी कर दी गई है. हत्या के बाद पंजाब में एक बार फिर कानून और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए हैं. शिवसेना नेता राजनीति में पार्टी का बड़ा चेहरा माने जाते थे.

इससे पहले गुरुवार को भी एक Shiv Sena नेता के घर पर फायरिंग की गई थी. टिब्बा रोड स्थित ग्रेवाल कॉलोनी में पंजाब शिवसेना नेता अश्विनी चोपड़ा के घर पर भी फायरिंग की गई थी. पुलिस जांच में पता चला है कि मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने कथित तौर पर फायरिंग की थी. इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है. सीसीटीवी के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है.

अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए हमलावर का नाम संदीप सिंह बताया जा रहा है. अभी तक इसकी जानकारी हासिल नहीं हो सकी है कि हमलावर ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया है. पुलिस ने अभी भी पूरी इलाके में नाकेबंदी कर रखी है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 15 =