Khatauli: युवक ने पत्नी से बलात्कार के आरोपी को गोली से उडाया, पत्नी के अश्लील फोटो अपने फोन में दिखाए
Muzaffarnagar जनपद के Khatauli थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी से बलात्कार के आरोपी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना का सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या के पीछे की वजह काफी सनसनीखेज है। जेल से छूटने के बाद बलात्कार का आरोपी युवक तथा उसकी पत्नी को लगातार परेशान कर रहा था। उसने महिला के पति को जंगल में अकेले मिलने के लिए बुलाया ओर उसके उसकी पत्नी की अश्लील तस्वीरें दिखाई।
थाना Khatauli पर सतेन्द्र पुत्र सोहनवीर निवासी ग्राम छछरपुर द्वारा सूचना दी गई थी कि सूरज पुत्र सोहनवीर निवासी ग्राम छछरपुर 03 नवम्बर की शाम से घर नहीं आया है, जिसके आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा सूरज की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरु कर दी गई। 4 नवम्बर को सूरज शव ईंख के खेत बरामद हुआ। पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त करते हुए मृतक के परिजनों को सूचना दी गई।
मृतक के भाई सतेन्द्र पुत्र सोहनवीर निवासी ग्राम छछरपुर द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत किया गया। थाना खतौली पुलिस द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आज हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मृतक सूरज ने उसकी पत्नी के साथ बलात्कार किया था, जिसके सम्बन्ध में उसकी पत्नी द्वारा थाना खतौली पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने सूरज गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से जमानत पर छुटकर आने के बाद भी सूरज युवक व उसकी पत्नी को परेशान कर रहा था।

