समाचार (Muzaffarnagar News)
कवाल कांड में मारे गए गौरव की मां लड़ेगी चुनाव, भाजपा पर लगाये गंभीर आरोप
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)मुजफ्फरनगर में नौ साल पहले कवाल कांड में मारे गए गौरव की मां सुरेश देवी खतौली उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भाग्य आजमाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने नामांकन पत्र खरीद लिया है।
शहर के दक्षिणी सिविल लाइन में रह रहे गौरव के पिता रविंद्र सिंह का आरोप है कि भाजपा ने उनके परिवार के नाम पर खूब राजनीति की है। लेकिन अब तक परिवार को कोई राहत नहीं दिला सके। इसी वजह से परेशान होकर वह जनता के बीच जाकर इंसाफ मांगेंगे। निर्दाेष होने के बावजूद अब तक उन्हें अदालती लड़ाई लड़नी पड़ रही है। स्थानीय नेताओं पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया।
मुजफ्फरनगर पालिका चुनाव में निर्णायक साबित होंगे पिछडे वर्ग के 1.63 लाख वोट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर के सीमा विस्तार के बाद परिसीमन अब नये तरीके से पूरा कर लिया गया है। नये परिसीमन में वार्डाे में जनसंख्या प्रतिनिधित्व का आंकड़ा तैयार किया गया है। मुजफ्फरनगर पालिका क्षेत्र में दोबारा निर्धारित 55 वार्डाे में अब शहर का सबसे बड़ी जनसंख्या वाला वार्ड शाहबुद्दीनपुर वाला क्षेत्र हो गया है। नये परिसीमन के बाद शहरी क्षेत्र के 55 वाड़ों में 10 हजार से ज्यादा आबादी वाले 14 वार्ड बनाये गये हैं, जबकि 9 हजार से कम और 8 हजार से ज्यादा जनसंख्या वाले 12 वार्ड हैं। इसके साथ ही इन 55 वार्ड में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों की संख्या का सर्वे भी जारी किया गया है, इसमें अलमासपुर वार्ड-1 में सर्वाधिक एससी वर्ग की संख्या है। पालिका क्षेत्र के 55 वार्डाे में कुल जनसंख्या 5.20 लाख में 45984 एससी/एसटी वर्ग के लोगों की संख्या है। शहर में 1.63 लाख पिछड़ा वर्ग हैं।नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर का सीमा विस्तार होने के बाद 11 गांवों की आबादी और मुजफ्फरनगर ग्रामीण सहित पांच गांवों की गैर आबादी का करीब 4500 हेक्टेयर क्षेत्रफल शामिल किया गया। इस क्षेत्रफल के शहरीकरण के बाद शहरी क्षेत्र की जनसंख्या 5 लाख 20 हजार 206 हो गई है। पहले सीमा विस्तारित क्षेत्रफल को मिलाकर नये शहर में 60 वार्डों का निर्धारण करते हुए अनन्तिम अधिसूचना जारी की गई थी, आपत्तियों का निस्तारण करते हुए फाइनल रिपोर्ट शासन को भेजी गई, लेकिन निर्वाचन आयोग की आपत्ति के बाद इसे निरस्त कर दिया गया था, क्योंकि नियमानुसार नगरपालिका में 55 वार्डाे का ही निर्धारण होना था। इसके बाद फिर दोबारा से वार्डों का परिसीमन किया गया और शासन को रिपोर्ट भेजी थी. इसमें अनन्तिम अधिसूचना प्रकाशन हो गया था। अब रैपिड सर्वे के बाद वार्डाे में लोगों की संख्या और एससी/एसटी वर्ग के लोगों का जातिगत आंकड़ा भी फाइनल कर लिया गया है। नये निर्धारण में आये 55 वार्डों में औसत जनसंख्या प्रतिनिधित्व 9458 लोगों का रहा है। इसमें 10 हजार से ज्यादा जनसंख्या वाले 14 वार्ड और 8 हजार से 9 हजार के बीच की जनसंख्या वाले 12 वार्ड शामिल हैं। इन 55 वार्डाे में जनसंख्या निर्धारण के लिए जनगणना-2011 का फार्मूला तय किया गया है। इसी आधार पर वार्ड जनसंख्या तय करते हुए ये आंकड़े जारी किये गये हैं। अब आरक्षण का इंतजार लोगों को है, यह भी शासन को भेजा चुका है। शहरी क्षेत्र में कुल जनसंख्या 520206 में से 11.31 प्रतिशत एससी एसटी वर्ग के लोग और 31.39 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग के लोग निवास कर रहे हैं। शहर में तीन वार्ड ऐसे हैं, जहां पर एससी वर्ग का एक भी व्यक्ति नहीं है, इनमें 53, 54 और 55 वार्ड शामिल है। पालिका के वार्ड संख्या 15 शाहबुद्दीनपुर के रूप में सर्वाधिक जनसंख्या 10848 निवास कर रही है।
प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
शाहपुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में बाल दिवस के उपलक्ष में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक अरविंद गुप्ता और प्रधानाचार्या उषा अस्थाना के द्वारा मशाल को प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में श्री अरविंद गुप्ता और रिंकी रानी निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत २०० मीटर की दौड़, स्पून रेस ,टाई रेस ,बैग रेस, और बैलून हिट्स को शामिल किया गया। २०० मीटर की दौड़ में जिया पहले स्थान पर दूसरे स्थान पर स्वीटी और तीसरे स्थान पर राधा रही स्पून रेस में सरिता प्रथम और सना दूसरे स्थान पर रही टाई रेस खुशी और काजल पहले स्थान पर रही। इकरा और फराना दूसरे स्थान पर बैग रेस में पहले स्थान पर जेबा का दूसरे स्थान मानसी का और तीसरे स्थान का सोनी रहा। बैलून हिट्स में मुस्कान विजेता रही। प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को १४ नवंबर को होने वाले बाल मेले पुरस्कृत किया जाएगा। इस मेले में ५ राज्य उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात, केरल ,और राजस्थान अपनी अपनी संस्कृति का प्रस्तुतीकरण करेंगे। इस मेले में विभिन्न प्रकार के झूलो और विभिन्न प्रकार की खाने-पीने की वस्तुओं के मंडप कपड़ों और साज सजावट की वस्तुओं और भी कई प्रकार की वस्तुओं के मंडपों का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक अरविंद गुप्ता और प्रधानाचार्या उषा अस्थाना के द्वारा मशाल को प्रज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में श्री अरविंद गुप्ता और रिंकी रानी निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत २०० मीटर की दौड़, स्पून रेस ,टाई रेस ,बैग रेस, और बैलून हिट्स को शामिल किया गया। २०० मीटर की दौड़ में जिया पहले स्थान पर दूसरे स्थान पर स्वीटी और तीसरे स्थान पर राधा रही स्पून रेस में सरिता प्रथम और सना दूसरे स्थान पर रही टाई रेस खुशी और काजल पहले स्थान पर रही। इकरा और फराना दूसरे स्थान पर बैग रेस में पहले स्थान पर जेबा का दूसरे स्थान मानसी का और तीसरे स्थान का सोनी रहा। बैलून हिट्स में मुस्कान विजेता रही। प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को १४ नवंबर को होने वाले बाल मेले पुरस्कृत किया जाएगा। इस मेले में ५ राज्य उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात, केरल ,और राजस्थान अपनी अपनी संस्कृति का प्रस्तुतीकरण करेंगे। इस मेले में विभिन्न प्रकार के झूलो और विभिन्न प्रकार की खाने-पीने की वस्तुओं के मंडप कपड़ों और साज सजावट की वस्तुओं और भी कई प्रकार की वस्तुओं के मंडपों का आयोजन किया गया है।
यातायात के नियमो के प्रति किया जागरूक्
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) यातायात नियमों के प्रति जागरूकता एवं सुरक्षित परिवहन को प्रोत्साहित करने के उददेश्य से प्रत्येक वर्ष नवम्बर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल महोदय द्वारा यातायात कार्यालय पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर में यातायात जागरूकता हेतु स्पीड लिमिट बोर्ड, स्लोगन बोर्ड, बैरियर एवं यातायात प्रबन्धन हेतु आई-लैण्ड स्थपित कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा बताया गया कि माह नवम्बर यातायात माह के रूप में मनाया जाता है, जिसमें वाहनों के चौकिंग अभियान एवं सडक पर सुरक्षित सफर तय करने के उददेश्य से लोगों में जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाता है। वर्तमान में यातायात नियमों की अनदेखी के कारण सड़कों पर प्रतिदिन होने वाले हादसों में जनहानि हो रही है, जिसमें इन हादसों से हम अपना बचाव कर सकते हैं, यदि हम यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित सफर के लिए जागरूक बनें। यातायात पुलिस की ओर से यातायात माह में प्रतिदिन यातायात नियमों के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के साथ साथ सघन चेंकिग अभियान चलाकर काली फिल्म, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी मोटरसाइकिल, बिना हेलमेट तथा नो इंट्री का पालन न करने वाले वाहनों/वाहन चालकों के विरूद्ध डट एक्ट के तहत कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। महोदय द्वारा सभी से अपील की गई कि शराब के नशे में वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। वाहन को दाएं-बाएं मोडते समय अपने आगे-पीछे देखते हुए इंडिकेटर का प्रयोग करें।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय, पुलिस अधीक्षक देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह, प्रभारी यातायात रूप किशोर सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
शातिरांें को पकड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशों के चलते जनपद पुलिस लगातार शातिरों को पकडने का काम कर रही है। तमंचा धारी शातिर चोर को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। शाहपुर थाना प्रभारी राधेश्याम यादव की अपराधियो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी। शाहपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार जिनके कब्जे से पुलिस ने दो चोरी की मोटरसाइकिल तमंचा चाकू किया बरामद। शाहपुर पुलिस ने शातिर चोर सलीम पुत्र मुंशी सर्वेश पुत्र नन्हालाल निरमानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
समस्याओं को सुन किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कार्यालय में आए हुए आम जनमानस की समस्याओं को डीएम चन्द्रभूषण सिंह ने गंभीरता पूर्वक सुना गया जिसके पश्चात उनके द्वारा कार्यालय में शिकायत लेकर आए हुए फरियादियों को शिकायत के जल्द से जल्द निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया एवं संबंधित शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्देशित किया गया कि कार्यालय से प्राप्त की जाने वाली शिकायतों को अधिक समय तक लंबित ने रखा जाए, शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक दिन अपने कार्यालय में आकर सर्वप्रथम कार्यालय में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना जाता है जिन के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा शिकायतों पर विशेष निगरानी भी रखी जाती है।
जनपद मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आच्छादित है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबन्धन आयोग द्वारा ग्रेडेड रेस्पोन्स एक्शन प्लान प्रभावी है। जनपद में वायु प्रदूषण नियंत्रण किये जाने के उद्देश्य से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा क्षेत्र भ्रमण एवं निरीक्षण किये जा रहे हैं। इसी क्रम में क्षेत्र भ्रमण के दौरान सुजडू इण्डस्ट्रियल एरिया के पास पप्पू पुत्र शकील एवं वहलना चौक से शामली बाईपास रोड पर जब्बार पुत्र सदाकत द्वारा संचालित स्लैग ग्राइंडिंग इकाईयों को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि उक्त इकाईयों द्वारा स्लैग की ग्राइंडिंग की जा रही है। ग्राइंडिंग प्रक्रिया से जनित धूल उत्सर्जन के नियंत्रण हेतु कोई व्यवस्था स्थापित नहीं है, जिस कारण उक्त चारों इकाईयों को प्रदूषण विभाग की टीम द्वारा सील कर दिया गया। क्षेत्रीय अधिकारी श्री अंकित सिंह द्वारा बताया गया कि वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु निरन्तर दिन एवं रात्रि में भी निरीक्षण कराये जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान दोषी पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सम्पादित की जायेगी।
एंटी रोमियो टीम नेे किया जागरूक
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधो के बारे में जागरूक किया और वार्तालाप कर उनके पर्याप्त अधिकारों के बारे में जानकारी दी व उनकी सुविधा के लिए सरकार द्वारा चलाए गए टोल फ्री नंबर १०९० ,१०७६, १८१, ११२ ,१०९८, १९३० के बारे में जागरूक किया और पंपलेट वितरित किए।
दो शातिरों को पकड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चौकी प्रभारी किदवई नगर उप निरीक्षक रविंद्र सिंह द्वारा अभियुक्त पाली पुत्र जमालुद्दीन निवासी किदवईनगर थाना कोतवाली नगर, आफताब पुत्र चांद मियां निवासी ए टू जेड रोड पहली गली किदवई नगर परवीन दाई के मकान में किराएदार थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर अभियुक्तगण को मय ०२ नाजायज चाकू के भूमिया मंदिर से ५० कदम गंदे कुए की तरफ दक्षिणी कृष्णापुरी थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर गिरफ्तार किया गया।
समीक्षा बैठक हुई आयेाजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रमुख सचिव सहकारिता द्वारा विभागीय समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। प्रमुख सचिव सहकारिता द्वारा विभागीय समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। समीक्षा बैठक में धान खरीद में किसानों के भुगतान, अल्पकालीन ऋण वितरण एवं वसूली, दीर्घकालिक ऋण वितरण एवं वसूली, उर्वरक वितरण एवं उपलब्धता एवं आगामी सहकारी सप्ताह के आयोजन के संबंध में विस्तृत निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में सहायक आयुक्त सहकारिता, महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक, जिला प्रबंधक पी सी एफ आदि उपस्थित रहे।
छात्राओं ने लहराया जीत का परचम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)सफलता का परचम चौ० चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा घोषित सत्र २०२१-२०२२ के परीक्षाफल में एस०डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के बी०एस०सी० (गृहविज्ञान) छठे सेमेस्टर का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा एवं सभी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस सत्र मे भी पूर्व की भांति छात्राओं ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को निरंतर जारी रखते हुए दिपांशी ने ८०.२ प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान, शाजिया रहबर ने ७९.४ प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान पर लवि ने ७७.४ प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सचिन गोयल के द्वारा सभी छात्राओं को परीक्षा में उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। सभी छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त करने पर खुशी व्यक्त की तथा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व अपने शिक्षकों को दिया।
बी०एस०सी० (गृहविज्ञान) संकाय की विभागाध्यक्षा श्रीमति नीतू गुप्ता ने सभी छात्राओं के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें निरंतर आगे बढने के लिए कठिन परिश्रम आवश्यक है ताकि वे जीवन में सफलता को प्राप्त कर सकें।
प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने सभी छात्राओं को उनके इस प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह उत्कृष्ट प्रदर्शन छात्राओं व सभी शिक्षकों के कठिन परिश्रम का परिणाम है तथा भविष्य में भी सभी छात्राओं को इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाये रखने के कडी मेहनत करनी होगी, कडी मेहनत और समर्पण सफलता की यात्रा का एक मात्र यंत्र हैं उत्साह और कडी मेहनत के बिना कोई भी सफलता हासिल नही कर सकता। अतः उन्हें भविष्य में इसी प्रकार से नित नई ऊचाईयों को पाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।
इस अवसर पर डा० अनामिका वर्मा, नीतू शर्मा, अंजु कुमारी, पिंकी, नीशा, पूजा मलिक, कायनात रिजवी, कमर रजा, कृष्ण कुमार, संकेत जैन आदि मौजूद रहे।
कई प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)खतौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर एक और जहंा निर्वाचन आयोग के निर्देशो के चलते जिला पुलिस-प्रशासन द्वारा चुनाव सम्बन्धी विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। वहीं दूसरी और चुनावी प्रक्रिया के तहत कलैक्टैªट परिसर स्थित एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह की अदालत मे 15-खतौली विधान सभा क्षेत्र उप निर्वाचन हेतु निर्वाचन की अधिसूचना के कारण 10 नवम्बर 2022 से 17 नवम्बर 2022 तक नामंाकन पत्र प्राप्त/दाखिल किए जा रहे हैं। 10 नवम्बर से एडीएम कोर्ट में नामांकन प्रक्रिया के तहत बीते दिन 6 सम्भावित प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए। इसी संदर्भ मे आज प्रत्याशी जयबहादुर पुत्र रामशरण निवासी गालिबपुर, खतौली ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र प्राप्त किया तथा सुनीता सैनी पत्नी कर्ण सिंह सैनी निवासी जानसठ रोड संगम विहार ने जनसत्ता पार्टी की ओर से नामांन पत्र प्राप्त किया तथा सुरेश देवी पत्नी रविंद्र सिंह निवासी सिविल लाइन ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र प्राप्त किया। कचहरी परिसर मे चल रही नामंाकन प्रक्रिया के मददेनजर एडीएम प्रशासन कोर्ट एवं उसके आसपास एसएसपी विनित जायसवाल एवं एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशो के चलते कडे सुरक्षा प्रबन्ध किए गए हैं। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय एवं सीओ सिटी आयुष प्रताप सिंह ने नामांकन स्थल पहंुच कर सुरक्षा सम्बन्धी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नामंाकन प्रक्रिया के कारण एडीएम कोर्ट की और वाहनो की आवाजाही पर पूर्णतः रोक लगा दी गई है। विदित हो की खतौली एसडीएम जीत सिंह रिटर्निग आफिसर हैं। एडीएम खतौली जीत सिंह राय के साथ दो एआरओ भी नियुक्त किए गए हैं।
यहंा यह भी उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशो के चलते 10 नवम्बर से 17 नवम्बर 2022 तक खतौली सीट के लिए नामंाकन होंगे तथा 18 नवम्बर 2022 को नामंाकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा 21 नवम्बर 2022 निर्वाचन आयोग द्वारा नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। उल्लीखित है कि 5 दिसम्बर 2022 को मतदान होगा तथा 08 दिसम्बर को मतगणना होगी।
दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म हाईस्कूल व जूनियर हाइस्कूल का दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम 14 नवम्बर व 15 नवम्बर को आयोजित होगा। जिसमें 14 नवम्बर को कार्यक्रम दोपहर तीन बजे प्रारम्भ होगा। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल, सौरभ स्वरूप बंसल, होंगे व दीप प्रज्जवलन शुभम शुक्ला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी होंगे। वहीं 15 नवमबर को तीन बजे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गजेंद्र कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक व दीप प्रज्जवलन एससी कुलश्रेष्ठ संस्थापक एवं चेयरमैन श्रीराम ग्रुप ऑफ कालेज, समर्थ प्रकाश प्रत्यन संस्था अध्यक्ष अति विशिष्ट अतिथि विश्वरत्न जी एमडी शारदेन स्कूल होंगे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या हाईस्कूल श्रीमती मीता गुप्ता, प्रधानाचार्या जूनियर हाईस्कूल कु. विनीता गर्ग, इंचार्ज एसडी प्ले किडस श्रीमती रूबी त्यागी व समस्त अध्यापक व स्टाफ का सहयोग रहेगा।
उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक का आयोजन रामपुरी युवा कार्यलय पर सम्पन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल उर्फ बंटी व संचालन युवा जिला महामंत्री सुमित पंवार ने किया। युवा जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल उर्फ बंटी ने बताया कि जिले में युवा कमेटी का सदस्यता अभियान चल रहा है, जिसके अंतर्गत बैठक में युवा व्यापारियांे ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की। आज जिस तरह से अपनी ही सरकार में व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। व्यापारी अपने आपको असहाय महसूस कर रहा है। व्यापारियों को एकजुट होकर व्यापारियों पर हो रहे उत्पीड़न का विरोध करना होगा, जिसके लिए युवा विंग को मजबूत करने हेतु जिले में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। आज बैठक में सुरेश कुमार बारी, रमेश चंद्र गुप्ता, गोरव माहेश्वरी, अंशुल अरोरा, अंशुल गुप्ता, अंकित गुप्ता, वंश वर्मा, अभिषेक खन्ना आदि ने सदस्यता ग्रहण की।
खिलाड़ियों ने जीते दस पदक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नीरज कराटे क्लासेस के होनहार खिलाड़ियों ने गोवा इंटरनेशनल टूर्नामेंट में १० पदक जीते।
सोतोकोन कराटे डू इंडिया एसोसिएशन कि ओर से पांच, छह नवंबर को गोवा में इंटरनैशनल कराटे चौंपियनशिप का आयोजन हुआ जिसमें मुजफ्फरनगर अवध विहार से जनरल सेक्रेटरी कराटे कोच सेंसेई नीरज सैनी ने बताया कि जिसमें इंडिया के २२ जिलों के साथ साथ नेपाल , भूटान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अमेरिका, सहित लगभग दो हजार पांचसौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें मुजफ्फरनगर अवध विहार से नीरज कराटे क्लासेस से पांच खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें कनिष्का दयाल ने फाइट में स्वर्ण पदक ओर काटा में रजत पदक, अक्षरा चौधरी, ने फाइट में स्वर्ण पदक ओर काटा में रजत पदक, आरव शर्मा फाइट में स्वर्ण पदक ओर काटा में रजत पदक, राधिका पाल ने फाइट ओर काटा में रजत पदक जीता, नींव शर्मा ने फाइट में रजत पदक ओर काटा में कांस्य पदक जीतकर सभी बच्चों ने अपने जिले का नाम रोशन करके अपनी कराटे क्लासेस के साथ साथ अपने माता पिता जी का सर गर्व से ऊंचा कर दिया , शिहान विनोद कुमार वर्मा, शिहान बसंत कुमार, आदि उपस्थित अतिथियों ने सेंसेई नीरज सैनी को पटका और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया , मुजफ्फरनगर पहुंचे पर सभी बच्चों के माता-पिता ने डोल बाजार, मालाएं पहनाकर बड़े ही धूमधाम से स्वागत करके बच्चों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य कि कामना करी इस मौके पर राखीं चौधरी, शशी , बोबी, रेखा, अंगद , निहाल, ईशा , महेश चौधरी, हरिश , हरजीत, किरण कुमारी ,संगीता , स्वाति शर्मा सहित आदि अभिभावक उपस्थित रहे।
19 से गीता जयंती पर्व
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महा मण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार एवं जीओ गीता युवा चेतना व जीओ गीता महिला मण्डल मुजफ्फर नगर एवं सभी दीक्षित परिवारों की एक अति आवश्यक बैठक गीता ज्ञान संस्थानम कुरुक्षेत्र के सोजन्य से १९ -११-२०२२ से २७-११ -२०२२ तक गुरु देव के सानिध्य में पूज्य संत श्री मोरारी बापू जी के मुख से श्री राम कथा मानस गीता एवं गीता जयंती पर्व पर १५-११-२०२२ से ३-१२-२०२२ तक नगर में होने वाले कार्यकर्मो पर विचार विमर्श हेतु दिनाँक-१३-११-२०२२ दिन रविवार को प्रात १०ः०० – ११ः०० बजे तक श्री अमरकांत गुप्ता जी( एड.) के ऑफिस कृष्णा चैंबर मुजफ्फरनगर मे आयोजित की जायेगी जिसमे आपकी उपस्थिति अति आवश्यक है। कार्यक्रम में अतुल कुमार गर्ग( महा मंत्री ) जीओ गीता कृष्ण कृपा परिवार , जीओ गीता युवा चेतना , जीओ गीता महिला मण्डल मुजफ्फर नगर में इनका सहयोग रहेगा।
जूस पिलाकर कराया उपवास समाप्त
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महिला को न्याय दिलाने के लिए पिछले 24 घंटे से उपवास पर बैठे समाजसेवी मनेश गुप्ता और उनके साथियों को महिला के माता-पिता ने जूस पिलाकर उपवास समाप्त कराया।
उल्लेखनीय है कि बीते दिन शान्ति सेना के संरक्षक मनेश गुप्ता एड. के नेतृत्व में सैकडो महिलाओं के साथ शहर कोतवाली पहंुची एक महिला ने अपने ससुर और उसके मित्र पर उत्पीडन का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मंाग को लेकर शहर कोतवाली पहुंच कर एक प्रार्थना पत्र सौंपा था। उक्त आरोंप के चलते शहर कोतवाली पहंुचे शान्ति सेना संरक्षक मनेश गुप्ता ने 24 घन्टे उपवास की घोषणा की थी। जिसके चलते आज महिला के माता-पिता ने उपवास पर बैठे मनेश गुप्ता व उनके साथियों को जूस पिलाकर उपवास समाप्त कराया। इस दौरान ठाकुर ब्रजवीर सिंह एड., ममता, शशि मलिक, रामो सैनी, नरेन्द्र, धर्मबीरी गौतम, मंजूू पुण्डीर, शिखा सैनी, कुसुम पाल, मीनाक्षी, बबली, उपासना, सोहनवीर, मुन्नी, सरिता, सोनिया, ताहिरा, इसराना, इस्लामन, बाला सैनी आदि मौजूद रहे।


