News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में हुआ पानी भराव की समस्या का निस्तारणMuzaffarnagar News
सार्वजनिक नाली को पैमाइश कराकर कराया अतिक्रमण मुक्त
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तहसील बुढ़ाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम कल्याणपुर में रास्ते पर पानी भराव की समस्या के निस्तारण हेतु सार्वजनिक नाली खसरा नंबर ६२५ को नियमानुसार पैमाइश करा कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। तहसील बुढ़ाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम कल्याणपुर में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के कुशल मार्ग निर्देशन एवं उप जिलाधिकारी बुढ़ाना अरुण कुमार के नेतृत्व में रास्ते पर पानी भराव की समस्या के निस्तारण हेतु सार्वजनिक नाली खसरा नंबर ६२५ को नियमानुसार पैमाइश करा कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया एवं पानी भराव की समस्या के निस्तारण हेतु खंड विकास अधिकारी बुढ़ाना को नाली बनवाई जाने हेतु निर्देशित कर दिया है नाली पर से अवैध अतिक्रमण हटवाने हेतु राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई अवैध कब्जे धारकों को निर्देशित कर दिया गया है कि कोई भी व्यक्ति नाली को अवरुद्ध ना करें यह सार्वजनिक संपत्ति है जनसमस्याओं के निस्तारण में सभी लोग सहयोग करें नाली से अवैध अतिक्रमण हटवाने के उपरांत दखल नामा ग्राम पंचायत कल्याणपुर प्रधान को दे दिया गया है।

भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी ने कलेक्ट्रेट परिसर से नामांकन स्थल पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान बीजेपी की प्रत्याशी राजकुमार सैनी ने कहा कि जनता उनके साथ है। उन्होंने कहा कि वे पहले भी गांव की प्रधान रह चुकी है और वे बीजेपी के साथ पहले से जुड़े हुए हैं।
खतौली विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी गुरुवार को नामांकन करने पहुंची। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, खतौली से पूर्व विधायक विक्रम सैनी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

नामांकन के अंतिम दिन कई ने किया पर्चा दाखिलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। खतौली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज नामंाकन के अन्तिम दिन दोपहर तक निर्दलियों सहित विभिन्न दलों से जुडे प्रत्याशियों ने एडीएम प्रशासन कोर्ट मे नामंाकन पत्र दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के अन्तिम दिन भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी,भवानी सेना की जिलाध्यक्ष गंाव नावला निवासी सन्तोष देवी पत्नि नरेन्द्र सिह ने शिवसेना जिलाध्यक्ष बिटटू सिखेडा के साथ एडीएम कोर्ट पहुंच कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे नामांकन पत्र दाखिल किया। अधिकार सेना के अध्यक्ष पूर्व वरिष्ठ आईपीएस अमिताभ ठाकुर व उनकी धर्मपत्नि डा.नूतन ठाकुर की मौजूदगी मे न्याय पार्टी प्रत्याशी मौ.युसुफ ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि किसानो के बकाया गन्ना भुगतान सहित विभिन्न जन समस्याओं को लेकर उनकी पार्टी काम कर रही है। इनके अलावा संतोष देवी, मोतीराम कश्यप, सुरेश कश्यप, यशपाल सिंह, सुरेशो देवी, खतौली निवासी प्रमोद अन्ना, वकार अजहर आदि विभिन्न प्रत्याशियों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

 

 

दो शातिर अभियुक्त गण को साथ गिरफ्तार किया
शाहपुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर में अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे धर पकड़ अभियान में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बुढाना महोदय कुशल निर्देशन व थानाध्यक्ष थाना शाहपुर श्री राधेश्याम यादव के पर्यवेक्षण मे थाना शाहपुर पुलिस द्वारा दो शातिर अभियुक्त गण को साथ गिरफ्तार किया ।
गिरफ्तार अभिक्तगण शहनवाज पुत्र इरफान निवासी ग्राम तावली थाना शाहपुर जनपद मु०नगर, नदीम पुत्र अकील निवासी ग्राम तावली थाना शाहपुर जनपद मु०नगर को ग्राम किनौनी गेट के पास से उ०नि० मोहित कुमार,.है०का० सतपाल सिह, है०का० हरिशंकर शर्मा, का० दिनेश कुमार, का० रितिक शामिल रहे।

 

शिकायतों को अधिक समय तक लंबित ने रखा जाएः डीएम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जन सामान्य की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए लगातार जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह अपने कार्यालय में बैठकर फरियादियों की समस्याओं का हल कर रहे है। वहीं आज भी कार्यालय में आए हुए आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना गया जिसके पश्चात उनके द्वारा कार्यालय में शिकायत लेकर आए हुए फरियादियों को शिकायत के जल्द से जल्द निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया एवं संबंधित शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्देशित किया गया कि कार्यालय से प्राप्त की जाने वाली शिकायतों को अधिक समय तक लंबित ने रखा जाए, शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।
उक्त जनसुनवाई के दौरान मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया उपस्थित रहे।

 

अधिशासी अधिकारी के निर्देशानुसार हुआ फागिंग का कार्य
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में लगातार संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया हुआ है। इसी के चलते अधिशासी अधिकारी के निर्देशानुसार लिपिक द्वारा अपनी टीम के माध्यम से नगर पंचायत भोकरहेडी में संचारी रोग के अंतर्गत डेंगू आदि के बचाव हेतु रात्रि में फॉगिंग का कार्य कराया गया। जिलाधिकारी महोदय चन्द्रभूषण सिंह एवं अपर जिला अधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह जी के निदेशानुसार एवं अधिशाषी अधिकारी सुरजीत कुमार के आदेशानुसार संजीव शील लिपिक द्वारा अपनी टीम के माध्यम से नगर पंचायत भोकरहेडी मैं संचारी रोग के अंतर्गत डेंगू आदि के बचाव हेतु कस्बे मैं रात्रि में फॉगिंग का कार्य कराया गया, जिसमे मुख्य रूप से मुनीराम जगबीर सतेंद्र आदि उपस्थित रहे।

 

 

हादसे मे घायल
भोपा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव कासमपुरा चौराहे पर दो बाईकों के बीच भिडन्त हो गई। इस दौरान बस की प्रतिक्षा मे खडी दो महिलाएं भी घायल हो गई। इस हादसे पर आसपास के दुकानदारों सहित दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहंुची पुलिस ने घायल महिलाओ को तुरंत ही उपचार के लिाए अस्पताल भिजवाया।

 

अभिषेक गुर्जर ने की मंत्री संजीव बालियान से मुलाकात
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर रालोद गठबंधन को बड़ा झटका देने वाले अभिषेक चौधरी ने मुजफ्फरनगर पहुंचते ही केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल से की मुलाकात। इस दौरान अभिषेक चौधरी के साथ बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए शंकर सिंह भोला भी मौजूद रहे।

 

मतदाता जागरूकता अभियान को पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत डी ए वी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न कक्षाओं के प्रतभागियो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। तथा मतदान में मतदाता की भूमिका को बखूबी चित्रित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक, प्रवीण कुमार सैनी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से समाज के मतदान के प्रति रुचि पैदा होती है तथा अपने मत के अधिकारों का आभास होता है। इस अवसर पर अंशिका सैनी ,वंशिका रानी ,कुर्रतुल ऐन,अदीबा,आंचल रानी, गुनगुन यादव, नसरीन,खुशी,शिवानी सैनी, छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।प्रतियोगिता को सफल बनाने में कला अध्यापक सुनील कुमार, सुभाषचंद्र मुकेश चंद्रा,शहजाद अली,अमित कुमार का विशेष योगदान रहा।

 

मुझे एक तेरा सहारा है, हरि तो मुझे प्राणांे से प्यारा है
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पूज्य गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज की प्रेरणा से गीता जी के दूसरे अध्याय सांख्य योग सुनकर शाहबुद्दीनपुर वासी भाव विभोर हुए महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज श्री कृष्ण कृपा धाम वृन्दा वन द्वारा संचालित जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के द्वारा आज गीता जयन्ती ५१५९ वर्ष उपलक्ष्य मे १८ परिवार १८ अध्याय का पाठ १८ दिन १८ शोभा यात्रा की कड़ी मे दूसरे कुटुंब के रूप दिवाकर विक्रम सिंह सोलंकी सह संयोजक जीओ गीता युवा चेतना के निवास स्थान पर हुआ जिसमे सर्व प्रथम भव्य गीता यात्रा पश्चात् गणेश वंदना, ओम नमो भगवते वाशु देवाय का जाप, दूसरे अध्याय का पाठ, हनुमत पूछ रहे अंजनी के ला ला ,आयेंगे मेरे भगवान, बिन पिये नशा हो जाता है, मुझे एक तेरा सहारा है हरि तो मुझे प्राणो से प्यारा है , श्री कृष्ण प्यारे मेरे मन के राजा, मेरे सतगुरु तेरी नोकरी, कैसे आऊं रे कन्हैया तेरी गोकुल नगरि,गीता पढ़ो और गीता पड़ाओ हे,हर साँस में हो सुमिरन तेरा अनेक भाव आदि सुनकर श्र दालु भाव विभोर हो गए कार्य क्रम को सफल बनाने अजय कुमार गर्ग ,अतुल कुमार गर्ग शैलेंद्र किंगर, सुभाष गोयल, विजय कुमार शर्मा, दिवाकर विक्रम सिंह सोलंकी, सुनील शर्मा, अमित गर्ग गोपाल गर्ग अनुज शर्मा, संजय चौहान, मनोज सोलंकी, कल्पना चौहान, दीपा गर्ग, ऋतु सिंघल, मुस्कान शर्मा, रंजु झा, दीप शिखा शर्मा, पूजा शर्मा, भावना सोलंकी, स्नेह शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

तुरंत समस्या हल होने पर जताया आभार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)वार्ड नं० २१ रामपुरी में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीमोहन तायल के घर के पास एक पुलिया चौक हो चुकी थी, जिस कारण गन्दा पानी सड़क पर आ रहा था। उस पुलिया की सफाई के लिए सफाई नायक दिलनवाज को कहा जिस पर तुरंत ही दिलनवाज ने अपने सफाई कर्मचारियों को भेज कर पुलिया की सफाई कराई। मोहल्ले के लोगो ने सफाई नायक दिलनवाज की तारीफ की। इस दौरान अमित गोयल, विजय शर्मा, श्रीमोहन तायल जी,मनोज लैमन, नरेंद्र चौधरी अशोक वर्मा पूर्व सभासद, महिपाल त्यागी,संजय गांधी, आदि लोग उपस्थित रहे।

 

उपमुख्यमंत्री बोलेः आज केवल कानून का राजMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय जनता पार्टी की खतौली प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के नामांकन से पूर्व भाजपा द्वारा खतौली में एक आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि खतौली विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बहन राजकुमार सैनी सभी से समर्थन की अपील की। राजकुमार सैनी लगातार जन सेवा के कार्य में लगी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा है खतौली विधानसभा सीट को दोबारा से भारी वोटों के अंतर से जीतेंगे। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून का राज स्थापित किया गया है अब बाहुबलियों का जमाना नहीं रहा है। तुम तो ठहरे परदेसी, साथ क्या निभाओगे गाना गाते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रालोद प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि रालोद ने खतौली वालों के जज्बातों के साथ खेलने का काम किया है, क्या उन्हें खतौली में कोई प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सभा में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, देवबंद से भाजपा विधायक कुंवर बृजेश प्रताप पूर्व विधायक उमेश मलिक के अलावा राष्ट्रीय लोक दल और भारतीय किसान यूनियन छोड़कर भाजपा में आए कुछ नेता भी शामिल रहे।

 

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में गौरव मलिक की मां ने किया नामांकनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में नौ साल पहले दंगे की वजह बने कवाल कांड़ में मारे गए गौरव की मां सुरेश देवी ने खतौली उप चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कर दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार भाईचारा बनाने के लिए चुनाव मैदान में उतरेगा। गौरव की मां ने कहा कि हम अपनी आवाज उठाने के लिए जनता के बीच जाएंगे और जनता से न्याय मांगेंगे।
दरअसल जानसठ कोतवाली इलाके के कवाल गांव के मजरे मलिकपुरा और हाल में शहर के दक्षिणी सिविल लाइन में रह रहे गौरव के पिता रविंद्र सिंह ने पिछले शुक्रवार को खतौली उप चुनाव के लिए नामांकन फार्म खरीदा था। गुरुवार को गौरव की मां सुरेश देवी ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।
आपको बता दें कि गुरुवार को जनपद मुजफ्फरनगर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नामांकन स्थल पर पहुंचकर गौरव की माता सुरेश देवी ने अपने पति रविंद्र कुमार के साथ खतौली उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया।

 

स्वर्ण पदक विजेता सम्राट गर्ग का वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर ने किया अभिनंदन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा ३०अक्टूबर को गोपीगंज, जनपद भदोही में हुई उत्तर प्रदेश की प्रदेश स्तरीय शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता के ८५किलो भार वर्ग में में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक विजेता एवम राष्ट्रीय एवम एसियन प्रतियोगिता में क्वालीफाई कर जनपद का नाम प्रदेश में रोशन करने वाले सम्राट गर्ग को अंग वस्त्र ओढ़ा कर, प्रशस्ति पत्र देकर, माल्यार्पण कर एवम ट्रॉफी देकर भावभीना अभिनंदन किया।
समारोह की अध्यक्षता कृष्ण गोपाल मित्तल ने की एवम संचालन महामंत्री अजय कुमार सिंघल ने करते हुए राष्ट्रीय व एसियन चौंपियन शिप में भी सम्राट गर्ग की सफलता की कामना की। समारोह में कृष्ण गोपाल मित्तल, अजय कुमार सिंघल, योगेश सिंघल, दिनेश बंसल, जनार्दन स्वरुप गर्ग, अचिन कंसल, संजीव गोयल, शिव कुमार सिंघल, मित्रसैन अग्रवाल, वासु गोयल, सौरभ मित्तल, अशोक सिंघल, चंदन जालान आदि ने सम्राट गर्ग का माल्यार्पण कर भाव भिना स्वागत किया एवम उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए प्रेषित की।

 

चांदवीर फौजी व अनुज पहलवान हुए भाजपा में शामिलMuzaffarnagar News
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, पश्चिम उत्तर प्रदेश के संगठन अध्यक्ष युवा नेता मोहित बेनीवाल, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला की उपस्थिति में चांदवीर फौजी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। किसान नेता चाँदवीर सिंह फौजी ने कहा आज से जनता के हित में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कर रहा हूं। जैसा प्यार, आशीर्वाद आप सभी के द्वारा पहले मुझे मिलता आया है,आशा करता हूं वह स्नेह व आशीर्वाद हमेशा मिलता रहेगा।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव चाँदवीर सिंह फौजी के बड़े भाई स्वरू चन्द्रपाल फौजी भारतीय किसान यूनियन के बड़े नेता थे और पश्चिमी उत्तरप्रदेश की किसान राजनीति में उनका सिक्का चलता था।
उनके निधन के बाद उनके छोटे भाई चाँदवीर सिंह फौजी को संगठन में प्रदेश सचिव बनाया गया था। तभी से चाँदवीर सिंह फौजी ने भारतीय किसान यूनियन के अधिकतर आंदोलनों में हिस्सा लिया।लेकिन अब संगठन के साथ विचार न मिलने के कारण भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव पद से अपना त्यागपत्र दे दिया है।ये गन्ना समिति मंसूरपुर में निदेशक भी है।इनका परिवार का उत्तरप्रदेश की किसान राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम है।किसान नेता स्वः चंद्रपाल फौजी का पुत्र मोहित बालियान भी किसान राजनीति में सक्रिय है।
किसान नेता चाँदबीर सिंह फौजी का एक बेटा व एक भतीजा पाईलट है।पिछले तीस वर्षों से इनके परिवार की गिनती चौधरी टिकैत के निकटतम परिवार में गिनी जाती रही है। क्योंकि भाकियू को मजबूत करने में इनके परिवार का बड़ा योगदान रहा है।इनके साथ अनुज पहलवान पूर्व प्रधान छछरोली व मंडल उपाध्यक्ष भाकियू, ब्रजबीर सिंह पूर्व सदस्य जिला पंचायत, संजीव राठी जिला सचिव भाकियू आदि सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुये।

 

न्याय न मिलने पर दिया धरनाः शीघ्र कार्यवाही का सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया आश्वासनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विगत दिनों स्कूल परिसर से बाहर छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिसिया कार्यवाही के साथ ही दोनों पक्षों के बीच समझौता पत्र देने एवं जिलाधिकारी, एसएसपी तथा अन्य अधिकारियों से अपील करने के बावजूद भी कान्वेंट स्कूल द्वारा एक छात्र को स्कूल में लेने तथा दूसरे गरीब सिख को स्कूल से बाहर कर दिये जाने की समस्या का समाधान आज तक भी नहीं हो पाया है। स्कूल न जा पाने के कारण गरीब सिख छात्र का भविष्य अंधकारमय हो गया है, जिस कारण बच्चे के साथ-साथ उसके माता-पिता काफी तनाव भरा जीवन जी रहे हैं। इस संबंध में वार्ता के बाद १६ नवंबर तक का समय दिया गया था और जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो आज छात्र ने अपनी माताजी के साथ धरना दिया, जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस मामले में प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने बताया कि कुछ दिनों पहले स्कूल के छात्रों के बीच स्कूल परिसर से बाहर विवाद हो गया था। इस सम्बन्ध में नई मंडी कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। इसके बाद दोनों छात्रों के बीच समझौता हो गया था, जिसका लिखित में समझौता भी स्कूल में दाखिल करा दिया गया था। इसके बावजूद भी स्कूल ने एक छात्र को तो स्कूल आने की अनुमति दे दी थी, जबकि कक्षा ९ के दूसरे छात्र हर्षदीप सिंह को स्कूल से बाहर कर दिया गया था। ढाई माह से स्कूल न जा पाने के कारण गरीब छात्र का जीवन अंधकारमय हो गया है, जिसके चलते उसके माता-पिता भी तनावभरा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। मनीष चौधरी ने बताया कि इस सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की अपील की थी, किन्तु आज तक छात्र हर्षदीप सिंह को स्कूल ने वापस नहीं लिया है। मनीष चौधरी ने कहा कि छात्र हर्षदीप सिंह को वापस स्कूल में लेने के लिये उन्होंने स्कूल प्रबंधन और जिला प्रशासन को १६ नवंबर तक का समय दिया था, और चेतावनी दी थी कि यदि स्कूल प्रबंधन और जिला प्रशासन इस सम्बन्ध में कोई ठोस निर्णय नहीं लेता है तो १७ नवम्बर से होली एंजिल्स कान्वेंट स्कूल के बाहर ही सडक पर सामूहिक जनता धरना दिया जायेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन और स्कूल प्रबंधन की होगी।
इसी कडी में में आज छात्र हर्षदीप व उनकी माताजी के साथ प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने समाजसेवी टीम समेत धरना शुरू कर दिया। जनपद में धारा १४४ लगी होने के कारण धरने पर बहुत ही कम लोगों को बुलाया गया। धरने पर पुलिस भी पहुंच गई और सब इंस्पेक्टर देवपाल सिंह ने छात्र हर्षदीप सिंह व उनकी माताजी की स्कूल की प्रधानाचार्या से वार्ता कराई, लेकिन कोई संतोषपूर्ण जवाब नहीं मिला, जिसके पश्चात फिर से धरना शुरू हो गया, जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने वार्ता कर समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी के अलावा के.पी. चौधरी, भरतवीर प्रधान, योगेन्द्र कुमार मुन्ना, नवीन कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, हंसराज कश्यप, फैजूरहमान और छात्र हर्षदीप सिंह की माता व समाजसेवी टीम के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

पुलिस ने शातिर वंांछित को दबोचा
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० धर्मेन्द्र श्योराण व उनकी टीम द्वारा वाछित अभियुक्त शादाब मलिक उर्फ अजय कुमार चौहान राम सिंह निवासी ग्राम दोलावाला थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया ।

 

खतौली उपचुनावः दिखा दिलचस्प नजारा, चंदे की रेजगारी लेकर नामांकन करने पहुंचे मनीष चौधरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। खतौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी उठापटक जारी है। इस उपचुनाव में गुरुवार को दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला। आज जहां भाजपा ने अपनी ताकत दिखाने में जुटी है वहीं भाजपा प्रत्याशी विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी ने अपना नामांकन पत्र दाखिर कर दिया। वहीं भैंसी गांव के समाजसेवी मनीष चौधरी चंदे की रेजगारी लेकर नामांकन करने पहुंचे।
खतौली के उपचुनाव में दिलचस्प मामला सामने आया है। भैंसी गांव के समाजसेवी मनीष चौधरी ने चंदा एकत्र कर नामांकन फीस जुटाई। उनके पास चंदे के करीब दस हजार रूपये की रेजगारी हो गई।
अपने कंधे पर रेजगारी की एक पोटली लेकर वह एडीएम प्रशासन के न्यायालय में नामांकन करने पहुंच गए। जहां पर चुनाव अधिकारी एसडीएम खतौली जीत सिंह राय के सामने रेजगारी रख दी और नामांकन की बात कही। एसडीएम ने उन्हे बैंक में फीस जमा करने के लिए भेजा है।

 

स्पीक मैके कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) स्पीक मैके के संयोजक आर.एम.तिवारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि देशव्यापी सांस्कृतिक आन्दोलन में संलग्न संस्था स्पिक मैके-सोसाइटी फॉर दि प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंग्स्ट यूथ 17 नवम्बर को प्रातः 11ः30 बजे आर्य समाज रोड स्थित डी.ए.वी कॉलेज मे सितार वादन का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस कार्यक्रम में मशहूर सितार वादक पंडित नयन घोष अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। 2014 मे संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित पंडित घोष महान तकला वादक एंव गुरू पदमभूषण पंडित निखिल घोष के पुत्र व शिष्य है।। नयन जी प्रसिद्ध संगीतज्ञो जैसे पंडित रवि शंकर, उस्ताद विलायत खान व उस्ताद अमजद अलनी खान के साथ भी मंच साझा कर चुके हैं। तबले पर पंडित घोष का साथी पवन सिदाम देंगे।

 

खतौली प्रचार की मंत्री कपिल देव और नरेंद्र कश्यप को जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।भारतीय जनता पार्टी की ओर से व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन विभाग राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और नरेंद्र कश्यप को खतौली विधानसभा सीट पर प्रचार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री दिनेश खटीक और गुलाब देवी को भी खतौली विधानसभा सीट पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। योगी सरकार के मंत्री बलदेव ओलख और जितिन प्रसाद तथा सुरेश खन्ना एवं धर्मपाल सिंह रामपुर विधानसभा सीट की कमान संभालेंगे।

 

नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अज्ञात लोगों ने नशीला पदार्थ खिलाकर उससे नगदी व सामान लूट लिया। बताया जाता है कि युवक बस में सवार होकर यात्रा कर रहा था जहां उसके साथ यह घटना हुई। पीडित को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर दो युवक बेहोशी की हालात में सडक पर पडे मिले हैं, उन्हें भी उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव लच्छेडा निवासी ५६ वर्षीय मदनपाल सिंह पुत्र करम ङ्क्षसह रोडवेज बस में सवार होकर मुजफ्फरनगर आया था। बस में अज्ञात लोगों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उससे नकदी और सामान लूट लिया। उसे जिला चिकितसालय मं भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी ओर सिविल लाईन थाना क्षेत्र के मौहल्ला साकेत कालोनी में एक २८ वर्षीय युवक सडक पर बेहोशी की हालत में पडा हुआ मिला है। सिविल लाईन थाना क्षेत्र में ही एस.डी. कालेज तिराहे पर ग्राम बझेडी थाना छपार निवासी युवक बेहोशी की हालत में सडक पर पडा मिला, उसे भी उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

समस्याओं पर कब होगा संज्ञान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)/मोरना। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मितवा भंवर ने अपने संबोधन में कहा कि नगर निकाय चुनाव नजदीक हैं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी कर्मचारियों के विषय में संज्ञान नहीं ले रहे हैं जो पिछला कार्य नवंबर २०२२ तक का अभी तक निपटारा नहीं हुआ है अधिकारी कर्मचारियों को मीठी गोली दे रहे हैं। यूनियन नगर निकाय अधिकारियों से लगातार वार्ता कर रही है। फिर भी इस ओर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। यूनियन कर्मचारियों के अधिकार व कर्मचारियों की सभी समस्याओं को निपटाने के लिए तत्पर है। यूनियन के जिला अध्यक्ष मितवा भंवर में भोकरहेड़ी नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी से वार्ता कर कहा कि आपको 6 सूत्री मांग का एक पत्र 17 अक्टूबर को देकर अवगत कराया था। जिसका अभी तक अधिशासी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया है यूनियन सफाई कर्मचारियों का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।

 

ज़मीन खरीदने के लिए दिए थे पैसे, पैसों के लेन-देन में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भोपा थाना क्षेत्र के कांवड़ मार्ग पर पैसों के विवाद के चलते दो आरोपियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची भोपा पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा पर भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
जानसठ थाना क्षेत्र के पिमौडा निवासी सरवेज ने भोपा पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि लगभग पांच माह पूर्व उसने अपनी ससुराल सीकरी में 50 बीघा जमीन का सौदा किया था। सीकरी निवासी दो युवकों को उसने जमीन खरीदवाने की एवज में पच्चीस हजार रुपये दिए थे। सरवेज का काम टूट जाने के कारण वह जमीन नहीं खरीद पाया था, जिस कारण वह दोनों युवकों से पच्चीस हजार रुपये वापिस मांग रहा था, जिसके चलते उसका उक्त दोनों आरोपियों से विवाद हो गया था, उसने बताया कि बीते मंगलवार को उसे एक आरोपी जानसठ में मिला और उसने उसे पैसे लेने के लिए भोपा थाना क्षेत्र के गांव सीकरी में बुलाया था। आरोप है कि जब वह सीकरी जा रहा था, तो भोपा गंग नहर पुल से थोड़ा आगे चलने पर आरोपियों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया और थोड़ा आगे जाकर उसे रोककर मारपीट करने लगे और विरोध करने पर उसे गोली मारने की धमकी देने लगे, उसने मौके से भागने का प्रयास किया, तो एक आरोपी ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया, जिससे गोली लगने से वह सड़क के किनारे गिर पड़ा। युवक को गोली मारने के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां से भाग निकले। किसी तरह उसने मामले की सूचना भोपा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही भोपा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आई, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी देवव्रत वाजपेई व थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी ने घायल युवक से घटना की जानकारी ली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + nine =