उत्तर प्रदेश

Mathura News: साक्षी महाराज ने हिंदू बेटियों को किया सावधान, विपक्ष के नेताओं को मानो सांप सूंघ गया

Mathura News: भाजपा सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज शुक्रवार (18 नवंबर) को वृंदावन आए। परिक्रमा मार्ग स्थित निज आश्रम में वे पत्रकारों से भी मुखातिब हुए। लव जिहाद के कारण हिंदू बेटियों की हत्या की लगातार बढ़ती घटनाओं पर उन्होंने कहा कि, केंद्र में मोदी सरकार होने के बावजूद जो लोग भयाक्रांत होने के बजाय इस प्रकार की हिमाकत कर रहे हैं। इसके लिए सरकार को और सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। दोषियों को ऐसा दंड दिया जाना चाहिए जिससे कि कोई मनचला इस प्रकार की हिमाकत न कर सके।’

इन घटनाओं पर किसी भी विपक्षी पार्टी द्वारा आवाज न उठाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में बेटी श्रद्धा के 35 टुकड़े हुए। अगर, अन्य धर्म की किसी महिला के साथ ऐसा हुआ होता तो विश्व के सैकड़ों देश हिंदुस्तान के खिलाफ खड़े हो गए होते। लेकिन अब देश में ही विपक्ष के नेताओं को मानो सांप सूंघ गया है, कोई बोलने को तैयार नहीं है। यह लोग केवल वोटों की राजनीति करने वाले हैं।

उन्होंने हिंदू बेटियों को सावधान करते हुए कहा कि वह यह कतई न सोचें कि हमारा वाला तो अब्दुल है, वह आफताब हो ही नहीं सकता। जिनके खून में दंगा है, जो अपने मां बाप के नहीं हुए, वह किसी के नहीं हो सकते।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा महाराष्ट्र में वीर सावरकर पर दिए बयान की चर्चा में साक्षी महाराज ने कहा कि, ‘कांग्रेस ने इस देश को तोड़ने का काम किया है। मोदी के भय से भयाक्रांत होकर राहुल जोड़ने की बात कर रहे हैं। लेकिन वे पहले अपने गिरेबान में झांककर तो देख लेते।’

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =